---विज्ञापन---
आदित्य धर निकले बॉक्स ऑफिस के असली Dhurandhar, महज 4 फिल्मों से रच दिया इतिहास

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन डायरेक्टर्स हैं जो कि अपनी शानदार काम के लिए जाने जाते हैं. इस लिस्ट में अब आदित्य धर का नाम भी जुड़ गया है. आदित्य धर ने इन दिनों अपनी शानदार फिल्मों का डंका बजाया हुआ है. वह अपनी देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हो गए हैं. वहीं, आदित्य धर ने अपने करियर में 3 फिल्मों का डायरेक्शन किया है और एक का उन्होंने निर्माण किया है. इसमें से लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है.

धुरंधर द रिवेंज आदित्य धर की डायरेक्शन फिल्मों की लिस्ट में सबसे सफल मूवी है. यह फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने महज 4 दिनों में दुनिया भर में 690 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि यह मूवी आमिर खान की दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जिसने 2000 करोड़ का कलेक्शन किया था.

लिस्ट में साल 2025 में 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का नाम भी शामिल है. यह फिल्म 2025 की बहुत बड़ी हिट है और इस मूवी को भी लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म ओटीटी पर भी लंबे वक्त तक ट्रेंड में रही है. इसके अलावा यह पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखी गई है. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

इसके अलावा साल 2024 में आई यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 का निर्माण आदित्य धर ने किया था. इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सुहास जांबले हैं. फिल्म की कहानी जबरदस्त हिट रही थी और इस मूवी ने दुनिया भर में 110.57 करोड़ की कमाई की थी.

आदित्य धर की हिट फिल्मों की लिस्ट में साल 2019 की मूवी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का नाम भी शामिल है. यह आदित्य की डायरेक्शन डेब्यू मूवी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी का बजट 44 करोड़ रुपये था और फिल्म ने 342 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया था.

बता दें कि आदित्य धर बतौर डायरेक्टर भले ही 8 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. लेकिन वो 16 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने साल 2010 में प्रियदर्शन की फिल्म आक्रोश में काम किया. इस फिल्म के डायलॉग्स आदित्य धर ने ही लिखे थे. इसके अलावा वह बारामुला सीरीज और धूम धाम जैसी फिल्म का भी लेखन कर चुके हैं.

बता दें कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज हाल ही में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है. यह फिलहाल बहुत तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. वहीं धुरंधर और धुरंधर 2 का कलेक्शन अभी तक का मिला लिया जाए तो दोनों ही फिल्मों ने 2000 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके अलावा उरी और आर्टिकल 370 का भी कलेक्शन मिलाया जाए तो चारों फिल्मों की कमाई कुल 2452.57 करोड़ हो गई है. हालांकि धुरंधर 2 अभी भी कलेक्शन कर रही है और कहा जा रहा है कि यह 2000 करोड़ तक कमा सकती है. यह अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है. शायद ही इससे पहले किसी भी डायरेक्टर की मूवीज ने इतना कलेक्शन किया होगा.