---विज्ञापन---

Dhurandhar 3 होने वाली है 14 जून को रिलीज? जाने वायरल दावे की सच्चाई

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है, दर्शकों को फिल्म इतनी पसंद आ रही है, कि फिल्म कमाई के हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, ऐसा सिर्फ भारत में भी नहीं बल्कि, दूसरे देशों में भी रणवीर सिंह की फिल्म कमाल कर नए रिक़र्ड बना रही है, ऐसे में अब लोगों को धुरंधर 3 का बेसब्री से इंतजार है, आइए जानते हैं क्या पूरी होगी दर्शकों की ये चाहत?

'धुरंधर 3' की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है. खासतौकर पर 14 जून को फिल्म रिलीज होने का दावा तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन क्या वाकई आदित्य धर अपनी हिट फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट इतनी जल्दी लाने वाले हैं? आइए जानते हैं, इस वायरल दावे की सच्चाई.

दरअसल, 'धुरंधर 2' की धमाकेदार ओपनिंग के बाद फैंस का सातवें आसमान पर है. सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, और बॉक्स ऑफिस पर भी ये शानदार कमाई कर रही है. ऐसे में दर्शकों का ध्यान अब इसके अगले पार्ट यानी 'धुरंधर 3' पर जाना लाजमी है.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से शेयर हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है, कि फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में 'धुरंधर 3' की रिलीज डेट 14 जून बताई गई है. इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. कई लोग इसे सच मानकर अभी से काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं.

हालांकि, सच्चाई इससे अलग है. 'धुरंधर 3' को लेकर अब तक न तो डायरेक्टर आदित्य धर और न ही फिल्म की टीम की तरफ से कोई ऑफीशियली अनाउंसमेंट की गई है. यानी 14 जून वाली रिलीज डेट का दावा फिलहाल पूरी तरह गलत है.

बता दें, वायरल हो रही तस्वीर और पोस्ट AI जनरेटेड हो सकते हैं, जिन्हें फिल्म के बढ़ते क्रेज का फायदा उठाने के लिए शेयर किया जा रहा है. हलांकि, 'धुरंधर 2' के रिलीज के वक्त आदित्य धर ने दर्शकों से पोस्ट क्रेडिट सीन जरूर देखने की अपील की थी.

इस सीन में कहानी को आगे बढ़ाने के साइन मिलते हैं, लेकिन कहीं भी तीसरे पार्ट की ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. दरअसल, बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों में इस तरह कहानी को खुला छोड़ना आम रणनीति होती है, ताकि आगे सीक्वल की संभावना बनी रहे.

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें, तो रणवीर सिंह ने हमजा के किरदार में दमदार अभिनय किया है. वहीं सारा अर्जुन यालिना जमाली के रोल में छा गई हैं. आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी ने भी अपने किरदारों से फिल्म को मजबूत बनाया है. बहरहाल, 'धुरंधर 3' को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि असली अपडेट सिर्फ मेकर्स ही देंगे, न कि वायरल पोस्ट.

First published on: Mar 23, 2026 06:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.