---विज्ञापन---

कौन है Dhurandhar 2 की Ellisar? विदेशी टच वाली ये हसीना जिसे आदित्य धर ने रातोंरात बना दिया स्टार

Dhurandhar 2: इन दिनों 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) यानी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह छाई हुई है. 'आदित्य धर' (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ना सिर्फ अपने एक्शन और कहानी से दर्शकों को इंप्रेस किया है, बल्कि इसके गानों ने भी खास पहचान बनाई है. फिल्म का एक गाना Wild Ride इन दिनों खूब सुना जा रहा है, और इसी गाने के जरिए एक नई आवाज चर्चा में आ गई है Ellisar.

Ellisar को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. आखिर ये सिंगर कौन है, जिसकी आवाज इतनी बड़ी फिल्म में सुनाई दी? दरअसल, Ellisar कोई स्टैबलिशड बॉलीवुड सिंगर नहीं हैं. वो एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट हैं, जिनका अब तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से सीधा कोई खास कनेक्शन नहीं रहा है.

सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, Ellisar अमेरिका में रहने वाली एक सेल्फमेड सिंगर हैं. वो खुद अपने गाने लिखती, और कंपोज करती हैं, साथ ही अलग-अलग म्यूजिक प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर काम करती हैं. उनके ज्यादातर गाने अंग्रेजी भाषा में हैं, और अब तक उन्होंने कई ट्रैक्स रिलीज किए हैं.

हालांकि, Ellisar अभी तक किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी से नहीं जुड़ी हैं, लेकिन स्पॉटिफाई और जियो सावन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनके गाने मौजूद हैं. उनके कुछ पॉपुलर ट्रैक्स में Crash Out, Do It Again, Anymore, Man Down और Back 2 U शामिल हैं. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी एक छोटी लेकिन खास ऑडियंस भी बना ली है.

'धुरंधर 2' के जरिए Ellisar को बड़ा ब्रेक मिला है. कहा जा रहा है, कि Aditya Dhar और म्यूजिक कंपोजर Shashwat Sachdev ने उनके टैलेंट को पहचानते हुए, उन्हें फिल्म में मौका दिया. यही वजह है, कि आज उनकी आवाज बड़े पर्दे पर गूंज रही है.

Ellisar की खास बात है, उनकी विदेशी टच वाली आवाज, जो फिल्म के म्यूजिक को एक अलग फील देती है. यही नया एक्सपेरिमेंट दर्शकों को भी पसंद आ रहा है. बहरहाल, Ellisar उन नए टैलेंट्स में से एक हैं जिन्हें 'धुरंधर 2' ने नई पहचान दी है. अगर उनका यही सफर जारी रहा, तो आने वाले समय में वो हिंदी सिनेमा की नई इंटरनेशनल आवाज बन सकती हैं.

First published on: Mar 27, 2026 03:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.