---विज्ञापन---
‘यह पूरी तरह से झूठ है…’ आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ के वायरल विवादित वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘गलत इरादों…’

Aditya Dhar on Dhurandhar 2 AI Video: इस समय बॉलीवुड के डायरेक्टर आदित्य धर अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस समय फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों में 623.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी बीच सोशल मीडिया पर 'धुरंधर: द रिवेंज' से जुड़ा एक वीडियो पर खूब बवाल मच रहा है, जिसमें जसकीरत को पगड़ी पहनकर सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. अब इस विवादित वीडियो पर डायरेक्टर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी है.

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'देश और दुनिया भर के लोगों से 'धुरंधर द रिवेंज' को जो जबरदस्त प्यार मिला है, उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार और कर्जदार हूं.'

आदित्य धर ने आगे लिखा, 'मुझे पता चला है कि कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके ऑफिशियली रिलीज किए गए प्रमोशनल मटीरियल को बदलकर गलत और गुमराह करने वाली बातें फैला रहे हैं.'

धुरंधर के डायरेक्टर ने आगे लिखा, 'ऐसी ही एक बनाई गई AI इमेज में हमजा/जसकीरत को पगड़ी पहनकर सिगरेट पीते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है. यह पूरी तरह से झूठ है और यह फिल्म या हमारे द्वारा रिलीज किए गए किसी भी ऑफिशियल मटीरियल का हिस्सा नहीं है.'

आदित्य धर ने लिखा, 'इस तस्वीर को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया है, जिसका मकसद सिर्फ लोगों भड़काना और शरारत करना है. ऐसी हरकतों से सख्ती से निपटा जाएगा.'

आदित्य ने आगे लिखा, 'मैं यह साफ-साफ कहना चाहता हूं. मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करता हूं, और फिल्म में हर कैरेक्टर को पूरे सेंटिमेंट, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है. किसी भी डॉक्टर्ड कंटेंट के जरिए कुछ और बताने की कोई भी कोशिश गलत इरादे से की गई और बेईमानी है.'

आदित्य ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा, 'मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि वे सिर्फ ऑफिशियल कंटेंट पर भरोसा करें और फिल्म को वैसे ही देखें जैसा उसका मकसद है, और गलत इरादों से फैलाई जा रही AI से बनी गलत जानकारी का शिकार न हों.'