Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 में दिखा खून-खराबा शूट किए हुए का सिर्फ 60%, मेकर्स का बड़ा खुलासा, आदित्य धर ने दी थी खुली छूट

Dhurandhar 2: 3 दिन में 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी 'धुरंधर 2' में खून खराबे वाले सीन्स की भरमार है. जिस किसी ने भी धुरंधर फ्रेंचाइजी देखी है. चाहे प्रीक्वल हो या नया सीक्वल, वो जानता है, कि फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक जबरदस्त एक्शन से भरी हुई है. इसमें दिखाई गई हिंसा इतनी ज्यादा और रियल लगती है, कि कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म की शूटिंग इससे भी ज्यादा हिंसक सीन्स के साथ की गई थी.

'धुरंधर 2' के जबरदस्त एक्शन के पीछे एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब का बड़ा हाथ है. उन्होंने हाल ही में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें हिंसा को लेकर पूरी छूट दी थी, लेकिन फिल्म में शूट किए गए उन हिंसक सीन्स का महज 60 प्रतिशत ही लिया गया. इसकी पीछे एक बड़ी वजह थी.

हिंदी रश से बातचीत में एजाज ने बताया कि हमने पूरी तरह से डिटेल में हिंसा वाले सीन शूट किए थे, लेकिन फिल्म में जो दिखाया गया है, वो सिर्फ 60 परसेंट है, क्योंकि अब OTT का जमाना है, और बच्चे भी इसे देख सकते हैं, इसलिए हमें इसे थोड़ा कम करना पड़ा.

क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में बताते हुए, उन्होंने कहा- आदित्य धर ने हमें पूरी आजादी दी थी. उन्होंने कहा था, 'एजाज भाई, जितना ब्रूटल सोच सकते हो सोचो. जितने खतरनाक तरीके से मार सकते हो, वैसा सोचो.' और हमने वैसा ही किया.

आदित्य खुद बहुत शांत और तेज दिमाग वाले इंसान हैं, लेकिन जब बात एक्शन की आती है, तो उनका सोचने का तरीका बिल्कुल अलग हो जाता है.

फिल्म के कई सीन पहले से प्लान करके और रिहर्सल करके शूट किए गए, लेकिन कुछ सीन मौके पर ही तैयार किए गए. एजाज ने एक सीन का जिक्र करते हुए बताया, कि मस्जिद के अंदर वाला वो सीन, जिसमें हमजा मलबे से मेजर इकबाल के आदमी को मारता है, शूटिंग के दौरान ही बनाया गया था.

उन्होंने कहा, 'काफी आइडियाज सेट पर ही आए. आदित्य चाहते थे, कि एक्शन जबरदस्त लगे, सिर्फ धक्का-मुक्की जैसा नहीं. बहरहाल, ये तो एक्शन और ब्रूटल सीन्स की बात हो गई, लेकिन फैंस ने फिल्म के हर एक सीन को जबरदस्त और शानदार बताया है.

First published on: Mar 23, 2026 02:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.