---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद रूह कंपाने वाली फिल्म, सच्ची कहानी देख भर आएंगी आंखें, ऑस्कर में भी कमाया नाम

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे. प्यार, दोस्ती, परिवार, जिम्मेदारी और समाज को दिखाती इस फिल्म का एक-एक सीन आपके दिल को छू लेगा. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

साल 2025 की ये फिल्म जातिगत पहचान को लेकर उठने वाली समस्याएं भी दिखाती है. एक ऐसा मुद्दा जिसे इस फिल्म में बहुत ही गंभीरता और मार्मिकता के साथ दिखाया गया है.

हम बात कर रहे हैं नीरज घेवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म होमबाउंड की, जिसे भारत की तरफ से ऑस्कर में भी भेजा गया था. इस फिल्म की कहानी ने हर किसी को इमोशनल कर दिया था. आज भी इसकी कहानी देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

होमबाउंड दो दोस्तों की कहानी है. एक शोएब और दूसरा चंदन कुमार वाल्मिकी (विशाल जेठवा और ईशान खट्टर). दोनों ही गरीब परिवार और अलग-अलग धर्म से हैं. लेकिन दोनों के बीच बेहद प्यार हैं. साथ रहते, खेलते और एक-दूसरे का दुख-सुख बांटते.

दोनों सरकारी पाने का सपना देखते हैं. दोनों एक साथ परीक्षा देते हैं. लेकिन कोई रास्ता नहीं निकलता है. परिवार के हालातों के देखते हुए चंदन और शोएब को शहर में जाकर काम करना पड़ता है.

धीरे-धीरे समय बीतता है और फिर आता है कोविड-19. पूरे देश में लॉकडाउन लग जाता है और शोएब और चंदन दूसरे शहर में फंस जाते हैं. राशन-पानी की कमी की वजह से दोनों घर लौटने का फैसला करते हैं लेकिन सफर इतना लंबा था कि लौटते-लौटते इतनी देर हो जाती है कि चंदन रास्ते में ही दम तोड़ देता है. फिल्म में विशाल जेठवा, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं.