---विज्ञापन---
एक फिल्म के कारण टूटी बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं की गहरी दोस्ती, आज भी करती हैं एक दूसरे से नफरत!

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा गया है कि एक्ट्रेसेस के बीच दोस्ती बहुत कम ही चलती है. एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट को लेकर ज्यादातर खबरें आती रहती हैं. वहीं, आज हम इंडस्ट्री की दो ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बात करेंगे, जो कि एक वक्त पर बहुत गहरी दोस्त हुआ करती थीं. लेकिन सिर्फ एक फिल्म ने उनकी सालों पुरानी दोस्ती को खराब कर दिया था. जिसके बाद से लेकर अब तक वे एक दूसरे से नफरत करती हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय की. जो कि 90 के दशक की दो बेहतरीन अदाकारा में से एक हैं. दोनों ने इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन मूवीज की हैं. बता दें कि ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी एक वक्त पर अच्छी दोस्त हुआ करती थीं. दोनों का रिश्ता बहुत गहरा था. यहां तक कि एक बार जब ऐश्वर्या अकेले टीवी शो जीना इसी का नाम में पहुंची थी, तो रानी ने उनके लिए एक इमोशनल कर देने वाला मैसेज भी दिया था और कहा था कि वो हमेशा उनकी दोस्त रहेंगी.

रानी ने ऐश्वर्या के लिए कहा था कि वह उनसे बहुत प्यार करती हैं और आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं. उन्होंने टीवी शो के दौरान ये भी कहा था कि वह ऐश्वर्या के साथ हमेशा अपनी दोस्ती कायम रखेंगी. हालांकि दोनों का रिश्ता और यह खास दोस्ती सिर्फ एक फिल्म की वजह से टूट गई.

हुआ कुछ ऐसा कि ऐश्वर्या राय को फिल्म चलते चलते ऑफर हुई थी और वह इस मूवी की शूटिंग कर रही थी. लेकिन इसी दौरान उनका सलमान खान से ब्रेकअप भी हुआ था और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपने ब्रेकअप से काफी आहत थे कि उन्होंने चलते चलते फिल्म के सेट पर जाकर हंगामा क्रिएट किया था. जिसके बाद ऐश्वर्या को मूवी से हटा दिया था. लेकिन इसके बाद ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया था. जिससे दोनों के बीच दरार आ गई थी.

इतना ही नहीं रानी मुखर्जी ने पहली बार ऐश्वर्या के साथ रिश्ता टूटने के बारे में कॉफी विद करण के शो में करण जौहर से बात की थी. इस दौरान उनके साथ करीना कपूर भी थीं. करण ने जब रानी से ऐश्वर्या के साथ रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, " हां और आप इसके बारे में जानते हैं. करण ने जवाब दिया, " मुझे कुछ नहीं पता, चलते चलते मुझे बता दो क्या हुआ था. चलते चलते का नाम सुनते ही रानी, करीना और करण तीनों ही जोरों से हंसने लगे थे.

बता दें कि ऐश्वर्या राय को सलमान खान के साथ ब्रेकअप के कारण बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा था. उन्हें सिर्फ चलते चलते से ही नहीं बल्कि कुल पांच फिल्मों से रिप्लेस किया गया था. इसके बारे में खुद उन्होंने सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत में खुलासा किया था और बताया था कि वह इस चीज से बहुत दुखी हुई थी.