Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

90s की वो हसीना, जिसने प्यार में पार की सारी हदें, सालों साध्वी बन बिताया जीवन, अब जी रही बिंदास लाइफ

90 के दशक में बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस का एक अलग ही जलवा रहा. उन दिनों इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकाराएं हुआ करती थीं. ऐसी हसीनाएं जिनकी दीवानगी आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है. आज हम आपको 90s की एक ऐसी ही अदाकारा के बारे में बता रहे हैं, जिनकी बोल्ड अदाओं ने हर किसी को घायल कर दिया था. प्यार के लिए एक्ट्रेस ने सबकुछ दांव पर लगा दिया. प्यार भी अपने 'भाई' से ही किया. दुनिया में सबके सामने जिसे 'भाई' बताया, वही प्रेमी निकला. चलिए इस हसीना के बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की, जिन्हें 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस के तौर पर जाना गया. बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने साल 1992 में आई राजकुमार-नाना पाटेकर की फिल्म 'तिरंगा' से किया.

ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में कीं, लेकिन एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद एक्ट्रेस ने साध्वी बनने का रास्ता चुना. वहीं वो अब फिर ममता कुलकर्णी अपने पुराने अंदाज में ढलती दिख रही हैं. एक्ट्रेस की नई तस्वीरें और वीडियोज उनपर नए सवाल खड़े कर रहे हैं.

बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने आशिक आवारा (1993), करण-अर्जुन (1995), आंदोलन, सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), नसीब, छुपा रुस्तम, चाइना गेट, क्रांतिवीर, बेताज बादशाह और बाजी जैसी शानदार फिल्मों में काम किया. लेकिन करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से रातोंरात अचानक दूरी बना ली. उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया.

दरअसल, ममता कुलकर्णी को ड्रग्स माफिया विजय उर्फ विक्की गोस्वामी से प्यार हो गया था. विकी कई तरह गलत धंधे किया करता था. वहीं दुबई की पुलिस ने साल 1997 में ड्रग्स रखने के आरोप में विक्की को अरेस्ट किया था. उसे 25 साल की सजा सुनाई गई थी. मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के चलते वह 5 सालों में ही बरी हो गया था.

ममता कुलकर्णी का नाम विकी गोस्वामी से जुड़ता आया है. एक्ट्रेस ने विकी को कभी अपना भाई तो कभी अपना प्रेमी बताया. कभी खुद को कुंआरी बताया तो कभी दावा कि विकी ही उसका पति है. कभी यह भी कहा कि विकी के साथ उन्होंने 15 साल गुजारे हैं. अपने निजी जीवन पर बात रखते हुए ममता कुलकर्णी अक्सर विकी से मिलने जेल जाया करती थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने अध्यात्म की राह चुनी और विकी का साथ छोड़ दिया.

बीते साल 2025 प्रयागराज में हुए महाकुंभ से एक बार फिर ममता कुलकर्णी सुर्खियों में छा गईं. इस दौरान एक्ट्रेस जब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं तो हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने अपना नाम बदलकर यमाई ममता नंद गिरी कर लिया. हालांकि 17 दिन बाद उनसे ये पद वापस ले लिया गया.

वहीं इन दिनों ममता एक बार फिर चर्चा विषय बन गई हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अंदाज में गोवा घूमने गई हैं. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दिया. वहीं भगवा चोला से मॉर्डन कपड़ों उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं. अपने बदले अंदाज की वजह से उन्हें कुछ फैंस ने ट्रोल भी किया.

First published on: Mar 25, 2026 10:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.