---विज्ञापन---

52 साल की मलाइका अरोड़ा 26 साल के सोराब बेदी संग हुईं ‘कोजी’, एक्ट्रेस के साथ Splitsvilla X6 फेम कंटेस्टेंट की फोटो वायरल

Malaika Arora Gets Cozy with Sorab Bedi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार भी मलाइका अरोड़ा अपनी प्रसनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं. साल 2024 में एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप होने के बाद मलाइका का नाम कई लड़कों के साथ जोड़ा गया. इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

वायरल हो रही तस्वीरों में मलाइका (52) स्प्लिट्सविला X6 के फेमस कंटेस्टेंट सोराब बेदी (26) के साथ काफी कोजी होती नजर आ रही हैं. मलाइका और सोराब की इन तस्वीरों की वजह से एक बार फिर से मलाइका की लव लाइफ चर्चा में है.

जानकारी के अनुसार, मलाइका और सोराब की ये तस्वीरें मुंबई में मलाइका के रेस्टोरेंट 'स्विनी' के उद्घाटन समारोह की हैं. एक्टर और मॉडल सोराब, मलाइका के नए रेस्टोरेंट के लॉन्चिंग में बाकी सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स के साथ शामिल हुए.

सोराब ने अपने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वो मलाइका के काफी करीब नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक वीडियो में वो मलाइका को अपनी बाहों में भरते दिखाई दे रही हैं.

सोराब की इस पोस्ट को देखने के बाद, नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में सोराब को ट्रोल करते हुए 'स्प्लिट्सविला X6' में उनकी पार्टनर निहारिका तिवारी को टैग किया और उन्हें खूब चिढ़ाया.

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'निहारिका अब आपको मारेगी... अगली रील का इंतज़ार रहेगा, आप दोनों को." एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'उस बेवजह के अजीबो-गरीब गले लगने की क्या जरूरत थी?'

हाल ही में मलाइका का नाम उनसे 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता से जोड़ा गया था. पिछले साल मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में दोनों को पहली बार एक साथ देखा गया था.

First published on: Mar 09, 2026 02:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.