---विज्ञापन---

Prime Video-Jio Hotstar पर देखें ये 5 सबसे धांसू साइको थ्रिलर, सस्पेंस उड़ा देगा होश

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक साइको-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. कुछ ऐसी फिल्में जिनकी कहानी देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. सस्पेंस और थ्रिल से भरी इन फिल्मों की कहानी देख आप दंग रह जाएंगे. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Forensic- इस फिल्म की कहानी एक साइको किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सच्चाई जानने के लिए मेडिकल एक्सपर्ट सैमुअल अपने फोरेंसिक कौशल का उपयोग करता है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स बहुत ही खतरनाक है. खास बात ये है कि ये फिल्म आपको YouTube पर बिल्कुल फ्री में मिल जाएगी.

Trance- Prime Video और Aha पर मौजूद इस मलयालम थ्रिलर फिल्म की कहानी विजु नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक धार्मिक घोटाले का पता लगाने के लिए चुना जाता है. इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी.

Level Cross- लेवल क्रॉस 2024 की एक धांसू मलयालम साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में एक नए जमाने की लड़की की मुलाकात एक अलग दुनिया के आदमी से होती है. आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है, जिसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Manichitrathazhu- प मलयालम भाषा की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर के अबतक कई रीमेक बन चुके हैं, जिसमें सबसे पॉपुलर हिंदी फिल्म भूल भुलैया (2007) और तमिल फिल्म चंद्रमुखी (2005) हैं. इसे आप JioHotstar और Prime Video पर देख सकते हैं.

Athiran- साल 2019 में आई अथिरन एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक डॉक्टर और लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में एक मनोचिकित्सक, डॉ. नायर केरल के दूर-दराज के इलाके में स्थित एक पागलखाने का दौरा करता है. वो एक मरीज, नित्या से मिलता है, जिसे सबसे अलग रखा जाता है, जल्द ही उसे नित्या के अतीत के बारे में पता चलता है. इसे आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 09, 2026 09:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.