Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर मौजूद 5 एपिसोड की सबसे धांसू वेब सीरीज, कहानी में कदम-कदम पर होगा डर का एहसास

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और ऐसी सीरीज की तलाश में हैं जो कम समय में आपकी रूह कंपा दे, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) की मशहूर सीरीज 'टाइपराइटर' (Typewriter) आपके लिए एकदम सही चुनाव है. जाने-माने निर्देशक सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह सीरीज महज 5 एपिसोड की है, लेकिन इसका हर सीन डर और सस्पेंस का ऐसा कॉकटेल पेश करता है जिसे भूल पाना आसान नहीं होगा.

कम समय में खौफ का 'डबल डोज'- अक्सर हॉरर सीरीज बहुत लंबी खींची जाती हैं, जिससे डर कम होने लगता है. लेकिन 'टाइपराइटर' की सबसे बड़ी खूबी इसकी लंबाई है. यह कहानी सिर्फ 5 एपिसोड में सिमटी हुई है, जो इसे एक बेहतरीन 'बिंज-वॉच' सीरीज बनाती है. कम समय होने के बावजूद निर्देशक ने डर और रोमांच के साथ कोई समझौता नहीं किया है.

शापित टाइपराइटर और भूतिया बंगले का राज- सीरीज की कहानी गोवा के एक पुराने और विशाल बंगले 'बार्डेज विला' के इर्द-गिर्द घूमती है. इस घर में एक शापित टाइपराइटर और एक रहस्यमयी किताब है, जिसे लेकर कई डरावनी कहानियां मशहूर हैं. जब एक नया परिवार इस घर में रहने आता है, तो सालों पुरानी दफन हो चुकी खौफनाक घटनाएं फिर से जिंदा हो उठती हैं.

बच्चों का 'घोस्ट क्लब' और एडवेंचर- कहानी का दिलचस्प पहलू बच्चों का एक ग्रुप है, जिन्होंने अपना एक 'घोस्ट क्लब' बनाया हुआ है. ये बच्चे उस भूतिया बंगले और टाइपराइटर के पीछे छिपे रहस्य को सुलझाना चाहते हैं. बच्चों की मासूमियत और उनके सामने आने वाले रोंगटे खड़े कर देने वाले खतरों का तालमेल दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.

सस्पेंस, फकीर और 'ब्लड मून' का कनेक्शन- जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसमें 'ब्लड मून' (खूनी चांद) और एक रहस्यमयी फकीर का एंगल जुड़ता है. सीरीज में सस्पेंस और अलौकिक शक्तियों का ऐसा ताना-बाना बुना गया है कि हर आहट पर लगता है जैसे कुछ बुरा होने वाला है. पालमी घोष, पूरब कोहली और जिशु सेनगुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से डर के माहौल को और भी रीयलिस्टिक बना दिया है.

नेटफ्लिक्स की सबसे 'साफ-सुथरी' हॉरर सीरीज- 'टाइपराइटर' की एक और बड़ी खासियत इसका 'साफ-सुथरा' कंटेंट है. इसमें बिना किसी फालतू ड्रामे या अश्लीलता के, शुद्ध हॉरर और थ्रिलर पर फोकस किया गया है. यही वजह है कि 2019 में रिलीज होने के बाद से ही इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब सराहना मिली और आज भी इसे नेटफ्लिक्स की बेहतरीन इंडियन हॉरर सीरीज में गिना जाता है.

First published on: Mar 26, 2026 01:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.