---विज्ञापन---
देखना ना भूलें Netflix की ये 5 सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर मूवीज

Netflix Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. यहां आप कॉमेडी, हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम से भरपूर शानदार फिल्में एंजॉय कर सकते हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार सस्पेंस-थ्रिलर मूवीज लेकर आए हैं. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन पांचों फिल्मों में आपको जबरदस्त सस्पेंस, थ्रिल और मिस्ट्री देखने को मिलेगी. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Monica, O My Darling- साल 2022 में आई फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर इस एक रोबोटिक्स विशेषज्ञ जयंत अर्खेड़कर के इर्द-गिर्द घूमती है. जयंत को अपने बॉस की सेक्रेटरी मोनिका के प्यार हो जाता है और इसके आगे की सस्पेंस भरी कहानी हर किसी को चौंका देती है.

Ittefaq- सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म इत्तेफाक की कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रहती है. इस फिल्म की कहानी में पुलिस भी कंफ्यूज हो जाती है. फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है. वो व्यक्ति भागकर एक ऐसी औरत के घर पहुंचता है, जिसका पति भी मर चुका है. ऐसे में दोनों पर पुलिस का शक जाता है. वहीं फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे.

Haseen Dillruba- रोमांस, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ एक विवाहित महिला के इर्द-गिर्द घुमित है, जिसपर अपने पति की हत्या का संदेह होता है. जैसे-जैसे इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं.

Talaash: The Answer Lies Within- तलाश: द आंसर लाइज विदइन एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी सुरजन सिंह शेखावत नामक एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी निजी परेशानियों से जूझते हुए एक प्रसिद्ध अभिनेता की हत्या को सुलझाने के लिए एक रहस्यमई एस्कॉर्ट की मदद लेता है.

Detective Byomkesh Bakshy!- दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत ये फिल्म जासूस ब्योमकेश बख्शी की कहानी दिखाती है, जो एक लापता व्यक्ति के मामले की जांच करते हुए एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करता है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.