Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

आंखों की पट्टी खोल देगी ओटीटी पर मौजूद 1 घंटे 31 की ये फिल्म, अनएक्सपेक्टेड है क्लाइमैक्स

OTT Film Unexpected Climax: हमेशा से ये कहा जाता है कि फिल्में हमारे समाज का एक आइना होती हैं. बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिसने तीखे शब्दों और बेबाक अंदाज में समाज की असलियत को पर्दे पर उतारा है. ऐसी एक हार्ड-हिटिंग फिल्म आज हम आपके लिए लेकर आए हैं.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी इतनी विभत्स है कि उसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत ही मुश्किल है. इस फिल्म में औरत की जिंदगी का पहेलु दिखाया है, जिसे गले के नीचे उतारना नामुमकिन है.

यह फिल्म पुरुषवादी समाज और रूढ़िवादी प्रथा पर जोरदार तमाचा है, जहां औरतों की जिंदगी की कीमत मर्दों के शौक और जरूरत की मोहताज होती है.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'नाते' है. ये राजस्थानी फिल्म है, जिसे 15 लाख रुपये के मामूली बजट में बनाया गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस आकांक्षा पाल, रशिका प्रधान, जयहिंद कुमार, शशि रंजन और दीपक बंधु लीड रोल में हैं.

इस फिल्म की कहानी दो औरतें जीजा और भूरी के आसापास घूमती है, जहां जीजा की जिंदगी उसका शराबी पति बर्बाद करता है. वहीं, भूरी 14 साल की उम्र से 'नाते' पर बैठते आ रही है. जीजा अपनी बेटी के भविष्य को बचाने और उसे पढ़ने के लिए जी-जान लगा कर काम करती है.

1 घंटे 31 की इस फिल्म को आप स्टेज (Stage) नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म देखने को मिल जाएगी.

First published on: Mar 28, 2026 09:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.