अगर आप भी अपना वीकेंड घर रहकर ही मजेदार बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं। इन सीरीज को आप जी-5 पर देखकर अपना वीकेंड घर बैठे ही एन्जॉय कर सकते हैं। ये सीरीज जी-5 पर धड़ल्ले से देखी जा रही हैं। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी हैं तो आज ही इन सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: सिर्फ 95 रुपये में देखें सलमान खान की ‘सिकंदर’, दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी!
Crime Beat
साकिब सलीम स्टारर ये क्राइम थ्रिलर सीरीज जी-5 पर ट्रेंड कर रही है। इसे सुधीर मिश्रा और संजीव कौल ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी पत्रकारिता और क्राइम रिपोर्टिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कास्ट की बात करें तो साकिब सलीम के साथ-साथ सीरीज में राहुल भट, साई तम्हनकर, दानिश हुसैन, राजेश तैलंग और सबा आजाद मुख्य भूमिका में हैं।
Khoj- Parchaiyo Ke Uss Paar
ये एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। इसे प्रबल बरुआ ने डायरेक्ट किया है। वीकेंड पर देखने के लिए ये सीरीज एकदम परफेक्ट है। इस वेब सीरीज में शारिब हाशमी, अनुप्रिया गोयनका और आमिर दलवी मुख्य भूमिका में हैं। ये जी-5 पर ट्रेंड कर रही है।
Murshid
के के मेनन स्टारर ये वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसे श्रवण तिवारी ने डायरेक्ट किया है। ये भी जी-5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। कास्ट की बात करें तो सीरीज में के के मेनन के साथ-साथ तनुज विरवानी, अनंग देसाई, राजेश श्रृंगारपुरे और कर्मवीर चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।
Mithya
हुमा कुरैशी स्टारर ये सीरीज भी वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट है। इसे रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो हुमा के साथ-साथ सीरीज में अवंतिका दस्सानी और परमब्रत चटर्जी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
Black Widows
बिरसा दासगुप्ता के डायरेक्शन में बनी ये थ्रिलर कॉमेडी सीरीज भी ट्रेंड कर रही है। इसकी स्टार कास्ट काफी बड़ी है। इसमें मोना सिंह, स्वस्तिका मुखर्जी, शमिता शेट्टी, शरद केलकर, परमब्रत चट्टोपाध्याय, सब्यसाची चक्रवर्ती, आमिर अली, राइमा सेन और मोहन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रुबीना दिलैक के सामने रजत दलाल-आसिम रियाज में हाथापाई, बचाव में उतरे शिखर धवन, देखें वीडियो
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.