Apoorva Makhija: यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही शो में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद मामला काफी गरमा गया। उनके साथ-साथ शो शो के मेकर्स और होस्ट समय रैना भी केस दर्ज हुआ। वहीं शो में दूसरी गेस्ट बनकर आईं अपूर्वा मखीजा की भी मुश्किलें बढ़ गईं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए केस दर्ज हो गया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर अपूर्वा मखीजा कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के भद्दे कमेंट पर Mukesh Khanna का खौला खून, कहा- इन लोगों को पकड़ कर…
इंफ्लूएंसर पर दर्ज एफआईआर
अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया पर अपने बेधड़क बयानों के लिए जानी जाती हैं। समय रैना के शो में भी वो काफी बोल्ड अंदाज में सवाल-जवाब करतीं नजर आईं। इंफ्लूएंसर ने 'मां' को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं एक्ट्रेस पर महाराष्ट्र में केस भी दर्ज हो गया है।
जयपुर की रहने वाली हैं अपूर्वा
अपूर्वा मखीजा जयपुर की रहने वाली हैं। लॉकडाउन में अपने अनफिल्टर्ड स्टेटमेंट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके बाद वो काफी फेमस इंफ्लूएंसर के रूप में उभरीं। अभी वो सोशल मीडिया पर फैशन और ट्रैवल व्लॉग बनाने के लिए काफी मशहूर हैं। 23 साल की उम्र में अपूर्वा की 27 लाख की फैन फॉलोइंग है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.