Peddi In Hindi on OTT: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' ओटीटी पर कई क्षेत्रीय भाषाओ में रिलीज हुई थी. लेकिन फैंस इसके हिंदी वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली अब जाकर दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो गया है. 'पेद्दी' ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हो गई है. आइए जानते हैं आप इस फिल्म को हिंदी में कहां देख सकते हैं.
हिंदी में रिलीज हुई फिल्म 'पेद्दी'
सिनेमाघरों में राम चरण की 'पेद्दी' को खूब प्यार मिला था. इसके बाद ओटीटी पर भी इसने खूब सुर्खियां बटोरीं. अब इसके हिंदी वर्जन का भी इंतजार खत्म हो गया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज, 30 जुलाई को 'पेद्दी' का हिंदी वर्जन रिलीज कर दिया है. इसकी जानकारी खुद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी एक पोस्ट के जरिए दिया है.
फिल्म से रामचरण का एक दमदार पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, “इंतजार खत्म, पेद्दी अब हिंदी में भी फुल फॉर्म में है, नेटफ्लिक्स पर पेद्दी देखें, अब हिंदी में, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध है.”
फिल्म के बारे में
350 करोड़ के बजट में तैयार हुई 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक भारत में इसने 244.56 करोड़ की नेट कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 341.81 करोड़ रुपये कमाए थे. 'पेद्दी' में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, और दिव्येंदु शर्मा जैसे कई शानदार कलाकार शामिल हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म 4 जून को रिलीज हुई थी.