Varanasi OTT Release: एस.एस. राजामौली की अपकमिंग मेगाबजट फिल्म 'वाराणसी' अभी रिलीज से काफी दूर है, लेकिन इसे लेकर चर्चा का बाजार अभी से गर्म हो गया है. इस बार वजह फिल्म की कहानी या स्टारकास्ट नहीं, बल्कि इसके संभावित OTT पार्टनर को लेकर सामने आई एक बड़ी अपडेट है.

क्या बोलीं नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट?

दरअसल, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल से पूछा गया कि क्या नेटफ्लिक्स ने 'वाराणसी' के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं. इस सवाल पर उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं यहां कोई ऐलान नहीं करने वाली. कुछ सरप्राइज भी छोड़ने पड़ते हैं. सबसे बेहतरीन कहानियां और बड़े क्रिएटर्स हमेशा नेटफ्लिक्स पर होते हैं.'

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर क्या हो रही चर्चा?

मोनिका के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है. कई यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा 'वाराणसी' की ओर हो सकता है. हालांकि, अभी तक फिल्म के OTT राइट्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड

'वाराणसी' को भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म का डायरेक्शन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं, जिन्होंने 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

क्या होगी फिल्म की कहानी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी टाइम ट्रैवल, भारतीय पौराणिक कथाओं और एडवेंचर से जुड़ी होगी. यही वजह है कि दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हो रही फिल्म

फिल्म का बजट भी चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि 'वाराणसी' करीब 1400 करोड़ रुपये के विशाल बजट में तैयार की जा रही है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है. फिल्म को 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग है और इसे IMAX फॉर्मेट में भी पेश किया जाएगा.

---विज्ञापन---

OTT डील को लेकर क्या खबरें आईं थीं सामने?

वहीं, OTT डील को लेकर पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ग्लोबल डिजिटल और इवेंट स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए करीब 650 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है. हालांकि, इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

क्या नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म?

फिलहाल, 'वाराणसी' का OTT ठिकाना क्या होगा, यह तो आने वाले समय में साफ होगा. लेकिन नेटफ्लिक्स की वीपी के एक बयान ने इतना जरूर कर दिया है कि फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है.