ओटीटी की दुनिया में 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी सीरीज के तहलका मचाने के बाद अब एक और छोटे शहर और मिडिल क्लास परिवार की कहानी को लेकर टीवीएफ (TVF) आ रहा है, दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुकीं ये कहानियां अब एक और देसी और जमीन से जुड़े शो को लाने की तैयार कर चुका है. जिसके दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है, जिसने फैंस की उत्सुक्ता को बढ़ा दिया है.

फिर लौटेगा गजानंद का परिवार

टीवीएफ ने 'फैमिली किराना स्टोर' के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है. पहले सीजन में दर्शकों को गजानंद और उनके परिवार के साथ-साथ मोहल्ले की रोजमर्रा की जिंदगी, छोटी-छोटी परेशानियों और मजेदार किस्सों से रूबरू कराया गया था. अब सीजन 2 में एक बार फिर गजानंद की किराने की दुकान पर मोहल्ले की चहल-पहल देखने को मिलेगी.

---विज्ञापन---

शो की कहानी श्रीकांत वर्मा के किरदार गजानंद और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. गजानंद अपने मोहल्ले में किराने की दुकान चलाते हैं. दुकान उनके लिए सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि मोहल्ले की तमाम कहानियों का अड्डा भी है. ग्राहकों से होने वाली नोकझोंक, परिवार की जिम्मेदारियां और जिंदगी की छोटी-बड़ी खुशियां शो को खास बनाती हैं.

अगले हफ्ते शुरू होगी शूटिंग

'फैमिली किराना स्टोर' के दूसरे सीजन के ऐलान के साथ ही मेकर्स ने यह भी बताया है कि इसकी शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है. हालांकि, शो की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. खास बात यह है कि पहला सीजन यूट्यूब पर स्ट्रीम किया गया था और दूसरा सीजन भी यूट्यूब पर ही दस्तक देगा.

---विज्ञापन---

शो में गरिमा विक्रांत सिंह और हेमंत मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए हैं. पहले सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब सीजन 2 के ऐलान के बाद फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि गजानंद और उनके मोहल्ले की कहानी इस बार किस मोड़ पर पहुंचेगी.

---विज्ञापन---

TVF की देसी कहानियों का फिर दिखेगा जादू

टीवीएफ पहले भी 'गुल्लक', 'पंचायत', 'एस्पिरेंट्स', 'सपने वर्सेस एवरीवन' और 'संदीप भैया' जैसे शोज के जरिए दर्शकों को छोटे शहरों और आम जिंदगी से जोड़ चुका है. इन कहानियों की खासियत यही है कि इनमें बड़े-बड़े ड्रामे के बजाय रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे पलों को दिलचस्प अंदाज में दिखाया जाता है.

---विज्ञापन---

अब 'फैमिली किराना स्टोर 2' भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. गजानंद की दुकान दोबारा खुलने वाली है और उसके साथ ही मोहल्ले के नए किस्से भी शुरू होने वाले हैं. ऐसे में टीवीएफ के फैंस के लिए यह सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है.

---विज्ञापन---