प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में एक बार फिर एलिमिनेशन चल रहा है। बिग बॉस के बाद यह शो ओटीटी पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। गुरुवार को शो के तीन नए एपिसोड्स (एपिसोड 4, 5 और 6) प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए गए, जिनमें चार कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी साथी प्लेयर्स का शक इनोसेंट कंटेस्टेंट्स पर ही भारी पड़ा, जिससे एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ‘द ट्रेटर्स’ में सही और गलत की पहचान वाकई इतनी मुश्किल है? आइए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हुआ है।
कौन-कौन हुआ एलिमिनट?
शो 'द ट्रेटर्स' के लेटेस्ट एपिसोड्स में सबसे पहले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का एलिमिनेशन हुआ। इसके बाद महीप कपूर को बाहर कर दिया गया। ये सिलसिला यहीं तक नहीं रुका बल्कि तीसरे नंबर पर एक्टर आशीष विद्यार्थी को एलिमिनेट कर दिया गया। वहीं लास्ट में रैपर रफ्तार को भी शो से बाहर कर दिया गया। लेटेस्ट एपिसोड्स में इन्हीं चार लोगों को बाहर कर दिया गया है।
‘शक ऑफ सर्कल’ का खेल एक बाप फिर से इनोसेंट कंटेस्टेंट को भारी पड़ा है। पहले राउंड में प्लेयर्स ने आपस में डिसाइड करके महीप कपूरको बाहर कर दिया। दूसरे राउंड में आशीष विद्यार्थी को एलिमिनेट किया गया और तीसरे राउंड में रफ्तार को शो से विदा कर दिया गया। तीनों ही बार कंटेस्टेंट्स का शक गलत साबित हुआ, जिससे दर्शकों के बीच यह सवाल फिर खड़ा हो गया कि क्या सही लोगों को पहचानना इस गेम में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। जहां ट्रेटर्स प्लानिंग और प्रेजेंस ऑफ माइंड से गेम में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं इनोसेंट प्लेयर्स बार-बार गलत फैसले लेकर खुद के ही खिलाफ जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ना संजय, ना अभिषेक… Karisma Kapoor की शादी इस हीरो से कराना चाहते थे रणधीर, मां ने ठुकराया रिश्ता
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.