The Paradise OTT Release: साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा मूवी 'द पैराडाइज' 24 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. नानी की इस फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं पाई. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. आइए जानते हैं कि ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे?
'द पैराडाइज' ओटीटी रिलीज
सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उम्मीद है कि ओटीटी पर इस फिल्म को खूब पसंद किया जाएगा. फैंस बेसब्री से इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. अब आप इस एक्शन ड्रामा मूवी को घर पर बैठकर आराम से एंजॉय कर सकते हैं. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने को तैयार है. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.
कब और कहां देखें?
'द पैराडाइज' 22 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. नेटफ्लिक्स आप इस फिल्म को 5 भाषाओं में देख सकेंगे. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'जदल जमाना में आपका स्वागत है. नेटफ्लिक्स पर 'द पैराडाइज' देखें, जो 22 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है.'
फिल्म के बारे में
बता दें फिल्म 'द पैराडाइज' को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कादायु लोहार, राघव जुयाल जैसे स्टार्स शामिल हैं. इस फिल्म से नानी को काफी उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी, लेकिन फिल्म की कमाई ने हर किसी को निराश कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द पैराडाइज' फ्लॉप रही.
नानी का वर्क फ्रंट
नानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'द पैराडाइज' से पहले वो 'हिट: द थर्ड केस' में नजर आए थे, जो जबरदस्त हिट साबित हुई थी. वहीं, अब वो Bloody Romeo पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म का अभी प्री-प्रोडक्शन चल रहा है.