द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। कपिल शर्मा एक बार फिर से हंसी का तड़का लगाने आ रहे हैं। इस बार शो की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के जबरदस्त अंदाज से होने जा रही है। नए प्रोमो में सलमान ने न सिर्फ अपनी ही फिल्म ‘सिकंदर’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर तंज कसा, बल्कि आमिर खान की ‘परफेक्ट शादी’ की चाहत पर भी चुटकी ली। ये प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और शो को लेकर एक्साइटमेंट लेवल हाई पर बना हुआ है।

इस सीजन के पहले मेहमान बने सलमान खान

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 3 का प्रोमो हा ही में रिलीज हो गया है। सीजन के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले हैं, जो इस प्रोमो में अपने मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहले कपिल शर्मा सलमान से पूछते हैं कि क्या वे आमिर खान के नक्शेकदम पर चलने वाले हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया से रूबरू कराया। इस पर सलमान जवाब देते हुए कहते हैं कि आमिर ‘परफेक्ट शादी’ की तलाश में हैं। सलमान के इस मजाकिया अंदाज को सुनकर सेट पर सभी लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। यह कटाक्ष आमिर की पर्सनल लाइफ पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज के रूप में लिया जा रहा है।  

सलमान ने खुद की फिल्म 'सिकंदर' पर कसा तंज

इस प्रोमो में सलमान खान ‘सिकंदर’ के फ्लॉप बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर भी मजाक उड़ाया। ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में सलमान अपने 'भाईजान' स्वैग में दिखाई देते हैं, लेकिन खुद की फिल्म पर चुटकी लेते हुए उन्होंने साबित कर दिया कि वे मजाक उड़ाने से खुद को भी नहीं बख्शते।

 कपिल और सलमान की पुराने शो को लेकर भी हुई बात

प्रोमो में एक और मजेदार पल तब आया जब सलमान ने कपिल को याद दिलाया कि वह पहले उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर थे। लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने कपिल को अपने साथ जोड़ लिया। इसपर कपिल मुस्कराते हुए मजाक में कहते हैं कि "नेटफ्लिक्स ने उन्हें आपसे छीन लिया।" यह भी पढ़ें:  19 कट्स के बाद सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, धनुष की Kuberaa ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

पुराने चेहरे शो में करेंगे वापसी

प्रोमो में यह भी दिखाया गया कि नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह फिर से अपनी ठहाकेदार हंसी के साथ शो में नजर आएंगे। साथ ही इस सीजन में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा जैसे पुराने चेहरे भी टीम में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें: Netflix पर इस वीकेंड धमाल मचाने आ रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम?