कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' अपने तीसरे सीजन के पहले एपिसोड के साथ वापिसी कर चुका है। नेटफ्लिक्स पर इसके पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर शो के गेस्ट के रूप में नजर आए। भाईजान के स्वैग और कॉमेडी टाइमिंग ने दर्शकों और फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन इस बार के सीजन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसके साथ ही पुराने चेहरों की वापसी ने भी फैंस को सरप्राइज दे दिया है। आइए जानते हैं कि शो के तीसरे सीजन में 5 बड़े बदलाव के बारे में....
1. नवजोत सिंह सिद्धू की शानदार वापसी: कपिल शर्मा में अपना जलवा बरकरार रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से जलवा दिखाते हुए वापसी कर ली है। करीब पांच सालों बाद नवजोत सिंग सिद्धू ने कपिल शर्मा में बतौर जज के रूप में वापसी की है। उनके ठहाके और समय-समय पर शायरियों को फैंस और दर्शक पहले ही बहुत ज्यादा मिस कर चुके हैं। अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के तीसरे एपिसोड में नवजोत की सलमान खान के साथ मस्ती और जोक्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं।
2. शो का नया सेट और प्रोडक्शन क्वालिटी: कपिल शर्मा के शो के सेट को इस बार पूरी तरह से बदल दिया गया है। इस बार के सीजन में नए लुक से लेकर सभी क्वालिटी की चीजें नजर आ रही हैं। प्रोडक्शन क्वालिटी को और बेहतर किया गया है, जिससे शो और शानदार और बड़ा नजर आ रहा है। मेकर्स ने कंटेंट को फैमिली-फ्रेंडली और मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की है। नए सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल हो रही हैं। इसके साथ मेकर्स की काफी तारीफें भी हो रही हैं।
3. सुपरफैंस को दिया जाएगा खास मौका: कपिल शर्मा शो के इस सीजन में सुपरफैंस के लिए खास तोहफा निकाला गया है। इस सीजन में अनोखे बदलाव के साथ ही अब अब हर शनिवार, यानी 'फनीवार', दर्शकों को अपने अनोखे टैलेंट को शो में दिखाने का मौका मिलेगा। इस बारे में बताते हुए कपिल शर्मा ने कहा, “हमारे सुपरफैंस की कहानियां और हुनर अब स्टेज पर चमकेंगे।” बता दें कि इस सीजन में शो के लवर्स के लिए यह एक नया कॉन्सेप्ट है जो हर एक फैन के लिए बड़े सरप्राइज ला सकता है।
4. पुराने चेहरों की दमदार वापसी: कपिल शर्मा के शो के इस सीजन में पुराने चेहरों की वापसी देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, और राजीव ठाकुर जैसे पुराने चेहरों ने एक बार फिर अपनी कॉमेडी का जादू बिखरने आ गए हैं। सुनील ग्रोवर और कपिल की जोड़ी ने पहले एपिसोड में ही कॉमेडी के तड़के को मजबूत बना रही है। इनके अलावा, अर्चना पूरन सिंह का हंसी का डब्बा हर बार की तरह इस बार भी खूब चला।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने शादी न करने की गिनाई 5 वजह, तलाक और एलिमनी तक पहुंच गई बात5. बॉलीवुड क 'भाईजान' सलमान खान के साथ नए सीजन की शुरुआत: कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के नए सीजन की शुरुआत सलमान खान से हुई है, ये अपने आप में ही फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। एक्टर अपनी फिल्म 'सिकंदर' को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंचे। भाईजान के कूल लुक और कपिल शर्मा के साथ उनकी मजेदार नोंक-झोंक ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। अब पहले एपिसोड की वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हर दिन दर्द के साथ लड़ रहा हूं…’, Kapil Sharma के शो में सलमान खान ने किस बारे में किया बड़ा खुलासा?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.