Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में अपनी अनोखी हरकतों से गदर मचा रहे हैं. शो में 'तेजू भैया' का मस्तीभरा अंदाज और विदेशी ब्यूटी इरीना रुदकोवा (Irina Rudakova) के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. दोनों के बीच का फ्लर्टिंग गेम इतना आगे बढ़ चुका है कि बात अब शादी और 'आई लव यू' तक पहुंच गई है.
शादी करोगी ना तुम?
इंटरनेट पर वायरल हो रही शो की एक क्लिप में तेज प्रताप यादव बेहद शरमाते हुए इरीना से पूछते हैं, "शादी करोगी ना तुम?" इस पर इरीना भी मस्ती भरे अंदाज में जवाब देती हैं, "प्यार कर सकते हैं, तो करेंगे शादी." दोनों की यह क्यूट और फनी बातचीत सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही है.
प्रैंक पर इरीना का इमोशनल रिएक्शन
बातचीत के दौरान तेज प्रताप इरीना का हाथ थामकर एक छोटा सा प्रैंक करते हैं और कहते हैं कि वे शो छोड़कर जा रहे हैं. उन्होंने पूछा, "मैं चला जाऊंगा तो क्या करोगी तुम?" इस पर इरीना ने प्यार से कहा, "तो मैं मर जाऊंगी," जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया.
स्वरा भास्कर का शॉकिंग रिएक्शन
इरीना संग हुई इस रोमांटिक बातचीत के बाद तेज प्रताप अपनी सह-कंटेस्टेंट्स स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) को पूरी बात बताते दिखते हैं. जब तेज प्रताप ने स्वरा से कहा कि इरीना उनके बिना मर जाने की बात कह रही है, तो स्वरा का रिएक्शन देखने लायक था और वे पूरी तरह हैरान रह गईं.
बांहों में लेकर रोमांटिक डांस
यह पहली बार नहीं है जब दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में आई हो. इससे पहले शो की एक बॉलीवुड थीम पार्टी के दौरान तेज प्रताप यादव, इरीना को अपनी बांहों में लेकर बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखे थे. फैंस को इन दोनों की यह अनकन्वेंशनल जोड़ी काफी एंटरटेन कर रही है.
पर्सनल लाइफ और पुराना तलाक
तेज प्रताप की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से मई 2018 में धूमधाम से हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और फिलहाल अदालत में उनका तलाक का केस चल रहा है.