OTT Trending: ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने के 21 दिनों बाद ही ओटीटी पर रिलीज कर दी गई. सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शक भले ही न मिले, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने तहलका मचा दिया. प्राइम वीडियो पर आते ही ये मूवी नंबर 1 ट्रेंड करने लगी है और दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं इसी साल 10 सितंबर को रिलीज हुई तमिल भाषा की फिल्म ‘सरदार 2’. ये मूवी थिएटर्स में बिल्कुल नहीं चली और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. हालांकि जब 1 अक्टूबर को इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया तो यहां आते ही ये फिल्म नंबर 1 पर पहुंच गई. फिल्म की कहानी को ओटीटी पर खूब सराहा जा रहा है. प्राइम वीडियो पर आप इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में आराम से देख सकते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

‘सरदार 2’ का निर्देशन पीएस मित्रन ने किया है. मूवी में साउथ स्टार कार्थी ने डबल रोल प्ले किया है. इसमें एसजे सूर्या, मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ, राजिशा विजयन और मुनीशकांत भी शामिल हैं.

'सरदार 2' की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो इसने कार्थी एक बार फिर डबल रोल में हैं. रॉ एजेंट ‘सरदार’ (चंद्र बोस) और उनके बेटे इंस्पेक्टर ‘विजय प्रकाश’ इस बार ‘ब्लैक डैगर’ (एस. जे. सूर्या) नामक एक क्रूर विलेन और जैविक हथियार (एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग) के खतरे से लड़ते हैं. बता दे ये ‘सरदार’ का सीक्वल है, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. मूवी को IMDb 5.6 रेटिंग्स मिली हैं.