Mythological Thriller: ये फिल्म पिछले महीने ही ओटीटी पर रिलीज हुई है. इस माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में राजपरिवार पर एक श्राप है जिसकी कहानी को इस फिल्म में दर्शाया गया है. कोई इसे दैवीय शक्ति का प्रकोप मानता है, तो कोई इसके पीछे छिपी साजिश को समझने की कोशिश करता है. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.
कौनसी फिल्म?
अगर आपकी दिलचस्पी इतिहास के कॉन्सेप्ट वाली या सदियों पुरानी कहानियों वाली फिल्मों में है, तो ये फिल्म देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. इस फिल्म का नाम ‘महेंद्रगिरी वाराही’ (Mahendragiri Vaaraahi) है. इस फिल्म को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है. इसका निर्देशन संतोष जगर्लापुडी ने किया है. इसमें सुमंत लीड रोल में हैं.
खौफनाक कहानी
इस फिल्म की कहानी सिद्धार्थ (सुमंत) के इर्द-गिर्द बुनी गई है. सिद्धार्थ एक नास्तिक यूट्यूबर है जो अंधविश्वासों पर सवाल उठाता है और हर घटना के पीछे तर्क तलाशने में विश्वास रखता है. लेकिन जब उसके भाई की रहस्यमई मौत हो जाती है, तो वो इस मामले की सच्चाई जानने के लिए महेंद्रगिरी गांव पहुंचता है. यहां मान्यता है कि राजपरिवार पर करीब 150 साल पुराना मां वाराही का श्राप है और कहा जाता है कि इस परिवार के पुरुषों की 33 साल की उम्र में रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो जाती है. गांव के लोग इसे देवी का श्राप मानते हैं, लेकिन सिद्धार्थ को इसपर विश्वास नहीं होता और वो इस इन मौतों के पीछे कोई दैवीय शक्ति है या फिर किसी इंसान की सोची-समझी साजिश, इसकी जांच करने लगता है.
कहां देखें?
फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत ही खौफनाक है. इस फिल्म को आप इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. अगर आपको हिंदी में ये फिल्म देखनी है तो आपको सबटाइटल्स के साथ देखनी पड़ेगी क्योंकि इसका हिंदी ऑडियो नहीं है.