Lock Upp Season 2 Winner: रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के विजेता का नाम सामने आ गया है. इस बार जीत का ताज श्रेया कालरा के सिर पर सजा है. अपने जबरदस्त परफॉरमेंस से श्रेया से इस शो में बाजी मार ली है. 'लॉकअप 2' के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है.
शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने फाइनल में मारी बाजी
आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर फैंस 'लॉकअप सीजन 2' के ग्रैंड फिनाले से अपने विजेता का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार ये इंतजार खत्म हुआ. श्रेया कालरा ने लॉकअप 2' की ट्रॉफी उठा ली है. फाइनल राउंड में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच मुकाबला था. विजेता के नाम का एलान किया गया तो होस्ट रितेश देशमुख ने श्रेया कालरा का नाम लिया. बता दें कि शो का फाइनल एपिसोड जारी हो चुका है. ऐसे में दर्शकों ने इसे आगे बढ़ाकर देखते हुए विनर की जानकारी जुटा ली. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिनाले से जुड़ी अपडेट शेयर कर रहे हैं. मेकर्स ने भी अब आधिकारिक तौर पर श्रेया कालरा को विनर घोषित कर दिया है.
श्रेया कालरा को मिली चमचमाती ट्रॉफी और 1 करोड़
लॉकअप 2 की विनर बनने के बाद श्रेया कालरा को एक चमचमाती ट्रॉफी और एक करोड़ रुपये की राशि मिली हैं. हफ्तों पर लॉकअप के दूसरे सीजन में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया कालरा मामूली अंतर से जीती हैं. उन्होंने शिवांगी जोशी को मात्र सात वोटों से हराया है. टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में राम कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत और आकांक्षा चमोला ने जगह बनाई थी. इसमें से श्रेया ने खिताब अपने नाम किया और शिवांगी जोशी रनरअप रहीं.