Shaque: Trust No One: बॉलीवुड एक्ट्रेस 'परिणीति चोपड़ा' (Parineeti Chopra) अब डिजिटल स्पेस में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी सुपरहिट ओटीटी फिल्मों के बाद, परिणीति अब अपनी पहली डेब्यू वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' (Shaque: Trust No One) के साथ आ रही हैं. नेटफ्लिक्स (Netflix) की यह मच-अवेटेड मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज एक ऐसी मां की दर्दभरी और थ्रिलर से भरी कहानी है, जो अपने खोए हुए बच्चे की तलाश में 9 सालों से भटक रही है. आइए जानते हैं इस सीरीज की रिलीज डेट से लेकर स्टार कास्ट तक की पूरी अपडेट...
परिणीति चोपड़ा का धमाकेदार सीरीज डेब्यू
'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद परिणीति चोपड़ा अब सीरीज फॉर्मेट में कदम रख रही हैं. 'शक: ट्रस्ट नो वन' उनका पहला वेब सीरीज प्रोजेक्ट है, जिसमें वे एक मजबूत और इमोशनल मां के रोल में नजर आएंगी.
24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक
मेकर्स ने सोमवार को ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि यह मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह कहानी एक मां की 9 साल लंबी खोज, भरोसे और शक, प्यार और जुनून के बीच की पतली रेखा को बेहद सस्पेंस भरे अंदाज में पेश करती है.
रेन्सिल डी'सिल्वा का नेटफ्लिक्स डेब्यू
इस सीरीज को रेन्सिल डी'सिल्वा (Rensil D'Silva) और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने मिलकर क्रिएट किया है, जबकि इसका डायरेक्शन रेन्सिल डी'सिल्वा ने किया है. एल्केमी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह सीरीज डी'सिल्वा का नेटफ्लिक्स पर पहला प्रोजेक्ट है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा का 'त्रिभंग', 'महाराज' और 'इक्का' के बाद नेटफ्लिक्स के साथ यह चौथा कोलेबोरेशन है.
तगड़ी और टैलेंटेड स्टार कास्ट
सीरीज में परिणीति चोपड़ा के अलावा भी टीवी और बॉलीवुड के बड़े-बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. शो में जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget), सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी, ध्रुव चौधरी और सुमित व्यास जैसे दमदार एक्टर्स अहम किरदारों में दिखाई देंगे.
'शक: ट्रस्ट नो वन' कब और कहां देखें?
सस्पेंस और इमोशन्स से भरपूर यह वेब सीरीज 24 सितंबर 2026 से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी. जैसे-जैसे केस की जांच आगे बढ़ती है, सबसे बड़ा ट्विस्ट यह आता है कि क्या मां को अपने ही करीबी लोगों पर भरोसा करना चाहिए या नहीं.