The Traitors 2: करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) में रोजाना नए-नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं. धोखे और चालबाजी के इस गेम से जहां कई बड़े सितारे बाहर हो चुके हैं, वहीं अब शो को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने शो में फिक्सिंग और बेईमानी के गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों का सीधा निशाना एक्ट्रेस पारुल गुलाटी (Parul Gulati) पर साधा गया है.

शहनील ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने एक वीडियो शेयर करते हुए 'द ट्रेटर्स 2' के मेकर्स और खिलाड़ियों पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के पास प्रोडक्शन टीम से जुड़े सोर्सेज थे. शहनील के मुताबिक, खिलाड़ियों ने पैसे देकर ट्रेटर का पता लगाया और गेम में बेईमानी की, जिससे शो की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं.

---विज्ञापन---

पारुल गुलाटी की 'गट फीलिंग' पर सवाल

शहनील ने वीडियो में सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा पारुल गुलाटी की तरफ माना जा रहा है. पारुल ने शो में बार-बार अपनी 'गट फीलिंग' का हवाला देकर क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंह जैसे खिलाड़ियों को ट्रेटर घोषित किया था. पारुल की यह सटीक भविष्यवाणी देखकर हर कोई हैरान था, जिस पर अब शहनील और क्रिस्टल ने सवाल उठाए हैं.

पारुल गुलाटी ने दी अपनी सफाई

गेम पर सवाल उठने और आरोपों के घेरे में आने के बाद पारुल गुलाटी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि हर जगह उनके खिलाफ 'सर्कल ऑफ शक' चलाया जा रहा है, लेकिन सच यह है कि वे इस बार भी पूरी तरह से बेकसूर हैं. पारुल ने साफ किया कि उन्होंने गेम अपनी समझ से खेला था, न कि किसी फिक्सिंग के जरिए.

---विज्ञापन---

कुल्लू के वोट से बाहर हुईं पारुल

शो में पारुल गुलाटी जिस तरह से दूसरों पर ट्रेटर होने का दावा कर रही थीं, वही चीज आखिरकार उनके खिलाफ चली गई. वे खुद बाकी खिलाड़ियों के 'सर्कल ऑफ शक' में आ गईं और कुल्लू (Cullu) के निर्णायक वोट के चलते उन्हें कम्पटीशन से बाहर होना पड़ा. पारुल के अलावा हाल ही में अभिषेक मल्हान और शेफ रणवीर बरार भी शो से आउट हो चुके हैं.

करण जौहर के शो में बढ़ता ड्रामा

करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे शो 'द ट्रेटर्स 2' में मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी, शालिनी पासी और अभिषेक मल्हान जैसे बड़े चेहरे शामिल हुए हैं. मुनव्वर के सबसे पहले एलिमिनेट होने के बाद से ही शो में सीक्रेट गठबंधन और आपसी फूट का दौर जारी है. शहनील गिल के इस नए खुलासे ने सोशल मीडिया पर शो की टीआरपी और ट्रेंड्स को और बढ़ा दिया है.

---विज्ञापन---