Samay Raina Roasts Alia Bhatt: फेमस कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर से तबाही मचाने को तैयार हैं. अपनी वापसी के साथ ही समय रैना ने धूम मचाना शुरू कर दिया है. कुछ घंटे पहले ही शो के दूसरे सीजन का प्रीमियर यानी पहला एपिसोड रिलीज किया गया. शो के प्रीमियर एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं. ये दोनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को प्रमोट करने आई थी. शो में समय रैना ने आलिया भट्ट को ही रोस्ट कर दिया. उन्होंने आलिया का स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 और कान्स 2026 को लेकर मजाक उड़ाया. चलिए जानते हैं कि आखिरी ये पूरा माजरा क्या है.

समय रैना ने किया आलिया भट्ट को रोस्ट

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में समय रैना की एनर्जी देखने लायक थी. अपने शो के प्रीमियर पर समय रैना कई मजेदार और जबरदस्त जोक्स क्रेक किए. इस दौरान उन्होंने अपनी गेस्ट आलिया भट्ट को भी नहीं छोड़ा. समय रैना ने स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 और कान्स 2026 के विवाद को लेकर आलिया भट्ट का मजाक उड़ाया.

---विज्ञापन---

कैमरे आप पर ही…

दरअसल, शो की शुरुआत में समय ने अपने खास अंदाज में आलिया भट्ट और शरवरी का वेलकम किया. इसके बाद समय ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा, 'दुनिया के कुछ सबसे बड़े रेड कार्पेट पर गईं और नेशनल अवॉर्ड जीता.' इसके बाद उन्होंने आलिया से पूछा कि उन्होंने शो में आने का फैसला क्यों किया. फिर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'कहां कान्स, कहां लेटेंट. लेकिन, यहां कैमरे आप पर ही हैं.'

आलिया ने भी दिया जवाब

इस पर आलिया ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हम सब पूरी ईमानदारी और क्लिएरिटी से यह कह सकते हैं, और कपिल शर्मा की वजह से हमें जो हंसी-मजाक करने का मौका मिला, उसके लिए हम बहुत-बहुत आभारी हैं.' इस पर समय ने तुरंत स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की होस्टिंग की बात और आलिया से पूछा, 'यहां आप फनी हो गई, जाकिर भाई के समय क्या हुआ था?'

---विज्ञापन---