Bigg Boss 20: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. इसके नए एपिसोड में सलमान खान एक अलग ही अंदाज में दिखे. वीकेंड का वार में पहुंचे सलमान शनिवार को काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने ट्रोलर्स और पैपराजी को भी खूब सुनाया. आइए जानते हैं कि सलमान खान ने क्या कुछ कहा.

पैपराजी पर भड़के सलमान खान

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान अपना आपा खो बैठे. बता दें पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐज और बॉडी को लेकर ट्रोल करने वालों को सलमान खान ने करारा जवाब दिया. यही नहीं, उन्होंने उन पैपराजी को भी निशाने पर लिया जो सेलेब्रिटीज के गलत शॉट लेते हैं. शो के दौरान सलमान खान ने माही से कहा कि पैपराजी आपको पता ही होगा कि जब सेलेब्रिटी कार से उतरते हैं तो इनके कैमरे कहां रहते हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने कहा कि आप जानती हैं कि किस तरह के ये लोग पोज लेते हैं. बैक पोज लेते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करके कहते हैं कि पहचान कौन. इस तरह के गंदे शॉट लेने वाले पैपराजी को चमाट मारो. शो के दौरान सलमान का गुस्सा चरम पर था.

ट्रोलर्स की लगाई क्लास

बीते दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे थे. इसके बाद कैटरीना को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था. इस पर बोलते हुए सलमान ने कहा, 'वो बूढ़ा हो गया है, ये हो गया…वो हो गया. किसी के लुक्स पर, किसी के खानदान पर, किसी के मां बनने पर उन्हें ट्रोल किया जाता है. मैं भी 60 का हो गया हूं. मुझे भी ट्रोल किया जाता है. कहते हैं बूढ़ा हो गया है.'

---विज्ञापन---

शर्टलेस हुए भाईजान

सलमान ने आगे बताया कि, '8 साल पहले एक लड़के ने मुझे ट्रोल किया था. तो साइबर सेल की मदद से पल भर में पता चल गया था कि वो कौन है? उसके घर पहुंचे तो पता चला कि उसके माता-पिता टीचर्स हैं. दो मिनट नहीं लगता उसकी लाइफ बर्बाद करने में. लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया.' इसके बाद सलमान गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से पे कैप उतार फेंका और कहा, 'आ जाओ अब करके दिखाओ मुझे ट्रोल.' बिग बॉस के सेट पर सलमान ने शर्ट उतारकर बॉडी और सिक्स पैक दिखाए और कहा, 'अब करो ट्रोल.' सलमान ने आगे कहा कि हमेशा 'मैंने प्यार किया' वाला सलमान तो नहीं रह सकता ना.

---विज्ञापन---