Sunday, 27 October, 2024

---विज्ञापन---

बिग बॉस के ये 10 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे अमीर, करोड़ों के हैं मालिक!

Bigg Boss Richest Contestant: इस साल जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 3 प्रीमियर हो रहा है। बिग बॉस में हर साल 10 से 15 प्लेयर्स अपनी किस्मत चमकाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इनमें से कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं जो पहले से ही मालामाल हैं। चलिए जानते हैं, कौन से है ये कंटेस्टेंट्स।

Bigg Boss Richest Contestant
Bigg Boss Richest Contestant

Bigg Boss Richest Contestant: जिओ सिनेमा पर 21 जून से बिग बॉस ओटीटी 3 प्रीमियर हो रहा है। प्रीमियर होने से पहले ही ये शो खूब चर्चा में है और इस बार शो के होस्ट सलमान खान के बजाय अनिल कपूर हैं। साथ ही शो में 13 के बजाय 16 कंटेस्टेंट हैं और भी कई चीजें शो में इस बार बदली गई हैं। बिग बॉस रियलिटी शो में इस बार खास बात ये है कि इस बार एक ही परिवार के तीन लोग एक साथ शामिल हुए हैं वो भी पति-पत्नी। साथ ही कई कंट्रोवर्शियल इन्फ्लुएंसर को भी इस शो में आने का मौका मिला। यहां तक की एक जर्नलिस्ट को भी लाया गया। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं, बॉलीवुड के वो सबसे अमीर सितारे जो अब तक बिग बॉस में शिरकत कर चुके हैं।

अरमान मलिक

अरमान मलिक इस साल बिग बॉस OTT 3 में अपनी दो बीवियों के साथ शामिल हुए हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी नेटवर्थ 100 से 200 करोड़ के बीच में है।

विक्की जैन

ऐसा माना जाता है कि बॉस के घर में शिरकत करने वाले विक्की जैन की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए है।

करण कुंद्रा

टीवी एक्टर करण कुंद्रा के बारे में कहा जाता है कि उनकी नेटवर्थ 91 करोड़ के आसपास है।

 

हिना खान

हिना खान के बारे में कहा जाता है कि उनकी नेटवर्थ 52 करोड़ के आसपास है।

द ग्रेट खली

एक रिपोर्ट के मुताबिक, द ग्रेट खली की नेटवर्थ 49 करोड़ रुपए के आसपास है।

असीम रियाज

असीम रियाज के बारे में कहा जाता है कि इनकी नेटवर्थ 41 करोड़ रुपए के आसपास है।

एलविश यादव

एलविश यादव के बारे में कहा जाता है कि इनकी नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए के आसपास है।

साजिद खान

प्रोड्यूसर साजिद खान के बारे में कहा जाता है कि उनकी नेटवर्थ 40 करोड़ के आसपास है।

शहनाज गिल

खबरों की मानें तो शहनाज गिल की नेटवर्थ 33 करोड़ के आसपास है।

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक के बारे में खबरे हैं कि उनकी नेटवर्थ 32 करोड़ के आसपास है।

ये भी पढ़ें: अपने पिता की हीरोइन पर दिल हार बैठे थे बॉबी देओल, एक्ट्रेस की फोटो रखते थे जेब में

First published on: Jun 27, 2024 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.