Rise and Fall 2: अमेजन प्राइम वीडियो के हाई-वोल्टेज रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall Season 2) में हर बीतते दिन के साथ ड्रामे का लेवल डबल होता जा रहा है. शो के लेटेस्ट 34वें एपिसोड में जहां सहवाग ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई, वहीं पैनलिस्ट बनकर आए तहसीन पूनावाला और उनके भाई शहजाद पूनावाला के बीच तीखी महाभारत देखने को मिली. इस भारी हंगामे और वोटिंग ट्विस्ट के बीच आखिरकार इरीना रुदाकोवा (Irina Rudakova) का शो से सफर खत्म हो चुका है.
होस्ट वीरेंद्र सहवाग की फटकार और स्पेशल पैनलिस्ट्स की एंट्री
'राइज एंड फॉल 2' के एपिसोड 34 में होस्ट वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने बेसमेंट और पेंटहाउस के सदस्यों को उनके पिछले हफ्ते के खराब बर्ताव के लिए जमकर फटकार लगाई. इसके साथ ही तहसीन पूनावाला और नयनदीप रक्षित ने पैनलिस्ट बनकर एंट्री ली और कंटेस्टेंट्स के गेम प्लान की धज्जियां उड़ाईं.
शहजाद पूनावाला और भाई तहसीन के बीच छिड़ी जंग
शो के दौरान राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) और उनके भाई तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) के बीच भयंकर जुबानी जंग देखने को मिली. शहजाद ने खुद को पांडव और तहसीन को कौरव बताते हुए कहा कि दोनों के रिश्ते ठीक नहीं हैं और वे काफी समय से अलग रह रहे हैं.
एविक्शन की रडार पर आए थे ये 4 बड़े नाम
इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए चार मजबूत दांव- शहजाद पूनावाला, टीवी स्टार करण पटेल (Karan Patel), एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और इरीना रुदाकोवा नॉमिनेट हुए थे. इनमें से दर्शकों के सपोर्ट से शहजाद और स्वरा तो सीधे सुरक्षित हो गए.
रूलर्स के हाथ में आई करण और इरीना की किस्मत
बॉटम-2 में पहुंचे इरीना और करण पटेल में से किसी एक को बचाने का जिम्मा पेंटहाउस के रूलर्स को दिया गया. इसके बाद रूलर्स ने आपसी सहमति और स्ट्रेटेजिक वोटिंग का इस्तेमाल करते हुए टीवी एक्टर करण पटेल को सेफ कर लिया.
इरीना रुदाकोवा का सफर हुआ खत्म
रूलर्स के फैसले और कम वोट्स के चलते इरीना रुदाकोवा को 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. बेसमेंट से पेंटहाउस की इस रेस में इरीना का एलिमिनेशन दर्शकों और बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.