Rise and Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' की शुरुआत के साथ ही घर में विवाद और टकराव देखने को मिल रहा है. शो के पहले ही हफ्ते में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. दोनों के बीच हुई इस लड़ाई का वीडियो अब चर्चा में है. आरोप है कि गुस्से में सिवेत ने शहजाद को धक्का दिया. जिससे वह जमीन पर गिर गए. इतना ही नहीं, दोनों के बीच हुई खींचतान में शहजाद के कपड़े भी फट गए.

क्यों शुरू हुआ दोनों के बीच विवाद?

दरअसल, शो में पहले अल्टीमेट रूलर को चुनने के लिए एक खास लंच रखा गया था. अल्टीमेट रूलर को घर के कई अहम फैसले लेने के साथ-साथ पहले हफ्ते में 'फॉल' से सुरक्षित रहने का फायदा मिलने वाला था. इस दौरान सभी रूलर्स को किसी एक कमजोर रूलर का नाम लेना था.

---विज्ञापन---

क्या बात सिवेत को नागवार गुजरी?

सिवेत ने स्वरा का नाम लिया, जबकि प्रियंका ने सिवेत को कमजोर रूलर बताया. वहीं शहजाद ने भी सिवेत का नाम लिया. यही बात सिवेत को नागवार गुजरी. शहजाद ने बताया कि उन्हें सिवेत का एग्रेशन और गाली-गलौज करने का अंदाज पसंद नहीं है और उन्हें लगता है कि इससे पेंटहाउस का माहौल खराब हो सकता है.

शहजाद ने सिवेत पर लगाया आरोप

इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. शहजाद ने सिवेत पर स्वरा के मामले में करण की बात मानने का आरोप भी लगाया. बहस के दौरान दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते नजर आए.

---विज्ञापन---

बहस के बाद हाथापाई तक पहुंचा मामला

अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर होने के बाद भी दोनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. टास्क के बाद सिवेत और शहजाद के बीच फिर बहस हुई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सिवेत ने शहजाद की तरफ बढ़ते हुए उन्हें धक्का दे दिया. शहजाद जमीन पर गिर गए.

शहजाद ने मेकर्स से जताई नाराजगी

इसके बाद सिवेत ने शहजाद का कुर्ता पकड़कर उन्हें खींचा और घसीटा. इस दौरान शहजाद के कपड़े फट गए. घटना के बाद शहजाद ने मेकर्स के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

---विज्ञापन---

सिवेत को मिली सजा

हिंसा और गुस्से के बाद सिवेत को इसकी सजा भी भुगतनी पड़ी. उन्हें पेंटहाउस से बाहर कर दिया गया. हालांकि, सिवेत के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर घर के कुछ सदस्य सहमत नजर नहीं आए. करण ने कहा कि अगर सिवेत को शो से बाहर किया जा रहा है, तो शहजाद को भी उन्हें उकसाने के लिए जिम्मेदार माना जाना चाहिए.

क्या रुख अपनाएंगें वीरेंद्र सहवाग?

बहरहाल, शो को शुरू हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता है और पहले ही हफ्ते में ये हिंसा बता रही है, कि शो में आने वाले समय पर काफी कुछ देखने को मिलने वाला है. वहीं अब सबकी नजर इस बात पर है कि 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के होस्ट वीरेंद्र सहवाग इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाते हैं और आने वाले एपिसोड में इस विवाद का क्या असर देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---