Rekha in Kapil Sharma Show: हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा जहां भी जाती हैं, जहां लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। हर बार रेखा अपनी मौजूदगी से लोगों मंत्रमुग्ध कर देती हैं और ऐसा ही उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया। जहां रेखा ने अपनी शायरी और मजेदार बातों से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। कपिल शर्मा के सामने रेखा ने कई सारी बातें की। इस दौरान एक्ट्रेस ने सच्चे प्यार को लेकर भी अपना नजरिया साझा किया।
कितनी बार होता है सच्चा प्यार
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के होस्ट कपिल शर्मा ने शो के दौरान रेखा (Rekha in Kapil Sharma Show) की खूब तारीफ की। इस दौरान एक मौके पर कपिल ने एवरग्रीन एक्ट्रेस से प्यार के बारे में कवियों की अलग-अलग राय को लेकर अपनी उलझन का जिक्र किया। हालांकि कपिल ने इस बारे में भी मजाकिया अंदाज में रेखा से बोलते दिखे। रेखा ने जवाब में कहा, 'मेरे ख्याल से अगर सही आदमी हो तो एक ही बार काफी है! कितने बार, कितने आदमी करेंगे?'
यह भी पढ़ें: Shahrukh से आगे निकले Allu Arjun, 3 दिन में Pushpa 2 ने निकाल ली लागत, अब होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट
सेल्फ लव पर खुलकर बोलीं रेखा (Rekha in Kapil Sharma Show)
कपिल शर्मा के शो में रेखा ने सेल्फ लव पर भी खुलकर बात की। रेखा ने सेल्फ लव के महत्व के बारे में बात करते हुए बताया कि वो मेरे लिए बहुत मूल्य रखता है और जिससे वो बहुत प्रिय मानती हैं। कपिल से रेखा इस बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'मेरा तजुर्बा ये है… मैं अपनी बात कर सकती हूं… सबसे पहले तो मैं सब चीजों से प्यार करती हूं। काम से, मेरे दोस्तों से, दुनिया से, नेचर से... मगर सबसे ज्यादा मैं प्यार करती हूं खुद से, मैं खुद से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।'
रेखा ने फैन को दिया मजेदार जवाब
कपिल शर्मा के शो में इस बार फैंस ने भी रेखा से कुछ सवाल पूछे थे, एक शख्स ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि आपने फिल्म सुहाग में डांडिया किया था। आपने एक साउथ इंडियन होकर इतना अच्छा गुजराती डांडिया कैसे मैनेज किया था। इस सवाल के जवाब में रेखा बोलीं, ‘जो मेरे सामने थे इस फिल्म में.. वो शख्स ऐसे हैं कि उनके सामने अपने आप ही डांस निकल जाता है। डांडिया क्या, उनके सामने तो अंग-अंग थिरकने लगता है।’
यह भी पढ़ें: ‘बंद कर लो पहले ही…’ मलाइका अरोड़ा से हुई AP Dhillon के कॉन्सर्ट में भूल, यूजर्स लेने लगे मौज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.