Ranabaali Ott Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रणबली' थिएटर में वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी लोगों को उम्मीद थी. शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की ये पहली फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई है. अब हाल ही में इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर एक अपडेट सामने आया है. दरअसल, दशहरा पर रिलीज हुई ये फिल्म महीने से भी कम समय में ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर 'रणबली' के मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग डेब्यू की घोषणा कर दी है. अब ये फिल्म चार हफ्ते के थिएटर विंडो के बाद इस हफ्ते के आखिर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है. 'रणबली' के स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि नवंबर के महीने में ही विजय और रश्मिका की फिल्म 'रणबली' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

कब रिलीज होगी फिल्म?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर 'रणबली' से विजय और रश्मिका के साथ फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में बताया कि ये फिल्म 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने कैप्शन में लिखा, 'सिंगनमाला बोब्बिली रणबली ओस्तुन्नाडू (सिंगनमाला की रणबली आ रही है).' साथ ही बताया गया कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध होगी. उन्होंने आगे कहा, 'नेटफ्लिक्स पर साउथवर्स सर्च करके रणबली के साथ-साथ अपनी सभी दूसरी पसंदीदा साउथ इंडियन फिल्मों और शोज को एक्सप्लोर करें.'

फिल्म के अहम किरदार

राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रणबली' में विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं. उनके साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं. इस साल की शुरुआत में शादी के बाद यह विजय और रश्मिका का साथ में पहला काम था.