Most Watched Web Series 2026: साल 2026 में अबतक ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. वहीं हाल ही में आई एक सीरीज ने अपने नाम जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर लिया है. इस सीरीज की शानदार कहानी और किरदार हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं. आइए जानते हैं.
2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज
हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘PK’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ है, जो अब 2026 की भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई है. लेटेस्ट ऑर्मेक्स OTT कंटेंट इनसाइट्स के मुताबिक, सीरीज को अब तक 2.3 करोड़ यूनिक दर्शक देख चुके हैं, जबकि इसके 2.7 करोड़ दर्शकों तक पहुंचने का अनुमान है. प्रीतम और पेड्रो 76 की ऑर्मेक्स पावर रेटिंग के साथ सीरीज 2024 के बाद से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली नॉन-फ्रेंचाइजी हिंदी वेब सीरीज भी बन गई है. ये सीरीज की कहानी साइबर क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.
'प्रीतम और पेड्रो' ने अपने नाम किए कई रिकाॅर्ड
JioHotstar पर मौजूद इस सीरीज की कहानी और किरदार को लगातार सराहा जा रहा है. रिलीज के बाद से ही इसकी दिलचस्प कहानी चर्चा हो रही है. अपनी शानदार शुरुआत के बाद ये शो JioHotstar के इतिहास का सबसे बड़ा शो बन गया. साथ ही किसी स्क्रिप्टेड शो के लिए प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी इसके नाम रहा. इसके साथ ही वीकेंड पर ये सबसे ज्यादा बिंज-वॉच की जाने वाली सीरीज में शामिल रही. इन सबकी जानकारी खुद ऑर्मेक्स मीडिया ने अपनी एक पोस्ट के जरिए दी है.
व्यूअरशिप में टॉप पर 'प्रीतम एंड पेड्रो'
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ JioHotstar पर रिलीज होने के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रही है. हिंदी भाषा के साथ ही इस सीरीज को तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़, यानी कुल सात भाषाओं में बेहद पसंद किया गया है. इस सीरीज में दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी और बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी लीड रोल में हैं. ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की कामयाबी वाकई काबिले तारीफ है.