ओटीटी पर फिल्में-सीरीज का क्रेज अब सिनेमाघरों से ज्यादा हो गया है। अगर आप भी वीकेंड पर घर पर बैठकर ही फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आप प्राइम वीडियो की टॉप 10 फिल्में-सीरीज को देख सकते हैं। हम आपके लिए प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्में-सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपकी बोरियत खत्म हो जाएगी। भारत में इस समय इन फिल्मों और सीरीज को लोग सबसे ज्यादा देख रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि टॉप 10 की लिस्ट में साउथ का दबदबा देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf देख क्या बोली पब्लिक? कैसी है राजकुमार-वामिका की फिल्मग्राम चिकित्सालय
कॉमेडी सीरीज नंबर 1 पर हैं, जिसका नाम ग्राम चिकित्सालय है और इस सीरीज को पंचायत का लाइट वर्जन कहा जा रहा है।
गैंगर्स
दूसरे नंबर पर गैंगर्स है, जो तमिल भाषा की एक एक्शन फिल्म है, जिसमें कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है।
अ वर्किंग मैन
तीसरे पायदान पर जो फिल्म है, उसका नाम अ वर्किंग मैन है, जिसे आईएमडीबी पर 5.7 रेटिंग भी मिली है।
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की फिल्म ओडेला 2 ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है और यह हॉरर थ्रिलर तेलेगु फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
अर्जुन सन ऑफ वैजयंतीॉ
ट्रेंडिंग लिस्ट में 5वें नंबर पर तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म अर्जुन सन ऑफ वैजयंती ने अपनी जगह बनाई है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.