Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस से ज्यादा उनके पुराने विवादों को लेकर चर्चा में है. शो में पवन सिंह और उनके खिलाफ ने ग्रुप के बीच खूब बयानबाजी देखने को मिल रही है. इसी बीच एक्ट्रेस काजल राघवानी ने पवन सिंह पर फिल्म की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. जिसपर अब पवन सिंह ने रिएक्ट करते हुए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

पवन सिंह ने क्या कहा?

शो के हालिया एपिसोड में निरहुआ और पवन सिंह फिश स्पा करते हुए 'भोजपुरी बवाल' की रिलीज की गई एक क्लिप में नजर आ रहे थे. इसी दौरान काजल राघवानी के आरोपों का मुद्दा उठा. जिसपर पवन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि काजल पहले भी फिल्मों में किसिंग सीन कर चुकी थीं.

---विज्ञापन---

क्या सच में सेट छोड़कर चले गए थे पावर स्टार?

एक्टर के मुताबिक, उनकी फिल्म के आखिरी दिन शूटिंग के दौरान काजल ने अचानक उस सीन को करने से मना कर दिया था. पवन ने दावा किया कि उन्हें लगा कि शूटिंग में जानबूझकर रुकावट डाली जा रही है. इसके बाद वह खुद सेट से चले गए और कहा कि जो करना है, करो.

काजल ने क्या सुनाई थी कहानी?

इससे पहले काजल राघवानी ने रानी चटर्जी के सामने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी थी. काजल ने बताया था कि फिल्म 'कैसे हो जाला प्यार' की शूटिंग के दौरान अचानक किसिंग सीन करने के लिए कहा गया था. उन्होंने सीन करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पवन सिंह कथित तौर पर नाराज हो गए थे और सेट छोड़कर चले गए थे.

---विज्ञापन---

काजल को रानी ने क्या दी थी सलाह?

काजल का दावा था कि इसके बाद पवन सिंह ने उनके साथ दोबारा काम नहीं करने की बात भी कही थी. रानी चटर्जी ने इस दौरान काजल का सपोर्ट किया और उन्हें अपने एक्सपीरियंस को गाने के जरिए सामने रखने की सलाह दी.

अब गाने के जरिए खुलेगा भोजपुरी इंडस्ट्री का राज?

काजल अब एक ऐसा गाना तैयार कर रही हैं, जिसके जरिए वह भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर करने वाली हैं. शो में उन्होंने क्लु दिया कि इस गाने में पवन सिंह के साथ-साथ खेसारी लाल यादव से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र हो सकता है.

---विज्ञापन---

'भोजपुरी बवाल' से सुर्खियों में आए दोनों के नाम

काजल ने बातचीत के दौरान इंडस्ट्री में हीरोइन बनने के लिए कथित कॉम्प्रोमाइज की बात भी उठाई थी और खेसारी लाल यादव का नाम लिया था. बहरहाल, कभी पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद की जाती थी. अब दोनों के पुराने विवाद एक बार फिर 'भोजपुरी बवाल' में सुर्खियां बटोर रहे हैं.