Parineeti Chopra Web Series: बीते काफी समय से फैंस बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के कमबैक का इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली उनका इंतजार खत्म हुआ. करीब दो साल के ब्रेक के बाद परिणीती चोपड़ा वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' से वापसी कर रही है. ये सीरीज इसी सितंबर महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.

परिणीति चोपड़ा का ओटीटी डेब्यू

इंडस्ट्री से 2 साल दूरी बनाने के बाद परिणीति चोपड़ा ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है. वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में परिणीति चोपड़ा लीड में नजर आएंगी. उनके अलावा इस सीरीज में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सुमित व्यास और हरलीन सेठी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

इस वेब सीरीज का रेंसिल डी'सिल्वा ने किया है. बता दें इससे पहले रेंसिल 'उंगली', 'कुर्बान', 'डायल हंड्र्रेड' और 'बैड कॉप' जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं. सीरीज का निर्माण सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं. इस सीरीज का नाम पहले 'तलाश: ए मदर्स सर्च' था. मगर बाद में इसका नाम बदल दिया गया.

नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर 2026 को रिलीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है. ये एक थ्रिलर सीरीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो, इसकी कहानी एक मां की अपने गुमशुदा बच्चे की तलाश पर आधारित होगी. वो अपने बच्चे को खोजने में अपनी जिंदगी के नौ साल बिताती है. मगर जैसे-जैसे सच्चाई के करीब पहुंचती है, अपने करीबी लोगों से उसका भरोसा उठता जाता है.

---विज्ञापन---

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

बात करें परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो, इससे पहले बड़े पर्दे पर परिणीति फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ संग दिखाई दी थीं. इसके बाद एक्ट्रेस अपने निजी जीवन में व्यस्त हो गईं. हालांकि आने वाले समय में परिणीति कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी.

---विज्ञापन---