'पंचायत' वेब सीरीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है, लोगों को इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि सीरीज को लेकर हर कुछ दिन में नए अपडेट सामने आ रहे हैं, हाल ही में इस सीरीज के डायरेक्टर ने कहानी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, जिसमें सचिक जी यानी अभिषेक और रिंकी की शादी से लेकर प्रधान जी के चुनाव हारने के बाद की जिंदगी का खुलासा हुआ है.
जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह सीरीज अपनी सादगी, मजेदार किरदारों और फुलेरा गांव की दिलचस्प कहानी के कारण दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है. इंडिया टुडे से बातचीत में डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि सीरीज का एडिटिंग प्रोसेस अभी चल रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल, रिलीज डेट तय नहीं हुई है, लेकिन 'पंचायत 5' के अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास रिलीज होने की संभावना है. ऐसे में फैंस को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
आगे बढ़ेगी फुलेरा के लोगों की कहानी
नए सीजन की कहानी को लेकर भी डायरेक्टर ने कई दिलचस्प बातें बताई हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव हो चुके हैं और प्रधान जी चुनाव हार चुके हैं. अब कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे हार के बाद उनकी जिंदगी आगे बढ़ती है, और क्या कुछ चुनौतियों का सामना करते हुए प्रधान जी फुलेरा गांव में रहते हैं, और कैसे प्रह्लाद च, सचिव जी, बिकास का साथ मिलता है.
किरदारों की जिंदगी में नए मोड़
यानी इस बार फुलेरा में सिर्फ सचिव जी की नौकरी और गांव की राजनीति ही नहीं, बल्कि किरदारों की निजी जिंदगी में भी कई नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं. इसी वजह से फैंस के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या 'पंचायत' सीजन 5 में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी की शादी होगी? हालांकि, मेकर्स ने अभी तक सचिव जी की शादी को लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है.
क्या पांचवें सीजन के बाद खत्म हो जाएगी 'पंचायत'?
'पंचायत 5' को लेकर एक और बड़ा सवाल यह था कि क्या यह सीरीज का आखिरी सीजन होगा. इस पर दीपक कुमार मिश्रा ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है. यानी पांचवें सीजन के बाद भी 'पंचायत' की कहानी आगे बढ़ सकती है.
कैसे सबकी पसंदीदा बनी सीरीज?
बता दें, कि TVF के सपोर्ट और दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी 'पंचायत' साल 2020 में रिलीज हुई थी. कहानी अभिषेक त्रिपाठी की है, जो गांव फुलेरा में पंचायत सचिव की नौकरी करने पहुंचता है. सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सान्विका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. अब देखना होगा कि 'पंचायत 5' फुलेरा की कहानी में कौन-कौन से नए ट्विस्ट लेकर आता है.