Panchayat Season 5: फुलैरा गांव के प्यारे सचिव जी और प्रधान जी की पलटन एक बार फिर आपका दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है! अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज 'पंचायत' (Panchayat Season 5) के पांचवें सीजन को लेकर फैंस का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है. शो के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने सीरीज की रिलीज डेट को लेकर एक बहुत बड़ा हिंट दिया है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो फैंस को गांव की वही सादगी और चालाकियां फिर देखने को मिलेंगी.

अक्टूबर-नवंबर में धमाके का हिंट

सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने खुलासा किया है कि 'पंचायत 5' का पोस्ट-प्रोडक्शन और एडिटिंग काम अंतिम चरण में चल रहा है. अगर सबकुछ शेड्यूल के हिसाब से चला, तो फेस्टिव सीजन यानी अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास यह सीरीज प्राइम वीडियो पर दस्तक दे सकती है.

---विज्ञापन---

चौथे सीजन के ट्विस्ट से आगे बढ़ेगी कहानी

चौथे सीजन के शॉकिंग क्लाइमैक्स में मंजू देवी चुनाव हार गई थीं और क्रांति देवी नई प्रधान बनी थीं. पांचवां सीजन वहीं से आगे बढ़ेगा, जहाँ दिखाया जाएगा कि सत्ता खोने के बाद प्रधान जी का बर्ताव कैसा रहता है और नया नेतृत्व फुलैरा गांव की पॉलिटिक्स और रिश्तों को कैसे प्रभावित करता है.

सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी

फैंस के लिए सबसे एक्साइटिंग पार्ट सचिव अभिषेक त्रिपाठी और रिंकी का अधूरा प्रेम प्रसंग रहने वाला है. इस नए सीजन में दोनों की लव स्टोरी क्या मोड़ लेती है, इस पर भी सबकी नजरें होंगी. सबसे बड़ी बात यह है कि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह पांचवां सीजन इस सीरीज का आखिरी सीजन नहीं होगा.

---विज्ञापन---

पुरानी और आइकॉनिक स्टारकास्ट की वापसी

सीजन 5 में आपकी पसंदीदा स्टारकास्ट फिर से स्क्रीन पर रंग जमाने आ रही है. जितेंद्र कुमार (सचिव जी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), रघुबीर यादव (प्रधान जी), फैसल मलिक (प्रह्लाद) और चंदन रॉय (विकास) के साथ संविका, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, सुनीता राजवार और पंकज झा अपने-अपने रोल्स में नजर आएंगे.

पोस्ट-प्रोडक्शन का काम आखिरी फेज में

सीरीज की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ एडिटिंग का काम चल रहा है. मेकर्स अब फैंस को ज्यादा इंतजार कराने के मूड में नहीं हैं. जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से 'पंचायत 5' की ऑफिशियल रिलीज डेट का ग्रैंड अनाउंसमेंट किया जा सकता है.

---विज्ञापन---