Prime Video Trending Movie: साल 2025 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें सुपरस्टार लीड रोल में था। उस फिल्म को भारी भरकम बजट में तैयार किया गया था। मगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भट्ठा ही बैठा दिया। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही धमाल मचा दिया है, क्योंकि फिल्म 1 महीने से प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है।
450 करोड़ में बनी थी फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे मेकर्स ने 450 करोड़ के भारी बजट में तैयार किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतना ही खराब प्रदर्शन किया था और साल 2025 की डिजास्टर मूवी बन गई। फिल्म ने दुनिया भर में कुल 186 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि इस मूवी में मेगा स्टार और बॉलीवुड की ए लिस्ट एक्ट्रेस लीड रोल में थे।
स्टारडम नहीं आया काम
फिल्म में राम चरण लीड रोल में थे और फिल्म का काफी प्रमोशन भी किया गया था। इसे डायरेक्टर शंकर ने बनाया था और फिल्म में कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था। लेकिन फिल्म में दोनों ही स्टार्स का स्टारडम काम नहीं आया है। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद नहीं आई। इस तरह साल 2025 की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.