TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सिर्फ पार्टनर के साथ ही OTT प्लेटफॉर्म पर देखें बोल्ड सीन्स से भरी ये रोमांटिक फिल्में

Movies On OTT Based On Shakespeare Plays: OTT प्लेटफॉर्म पर देखें बॉलीवुड फिल्में जो शेक्सपियर के शोज पर बनी हैं।

pic credit: Google
Movies On OTT Based On Shakespeare Plays: दुनिया के फेमस लेखक एवन विलियम शेक्सपियर (Avon William Shakespear) ने साहित्य जगत पर अपनी कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी है। अपनी मौत के 400 साल बाद भी शेक्सपियर (Avon William Shakespear) लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज भी उनके प्ले थियेटर और फिल्मी दुनिया के शान बने हुए हैं। बॉलीवुड में भी शेक्सपियर के शोज पर कई फिल्में बन चुकी हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार भी दिया है। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारें में बताते हैं जो शेक्सपियर के शोज पर बनी हैं और आप उन्हें OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह भी पढ़ें: Deepika-Ranveer के स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, लोगों ने लगाया डबल ढोलकी होने का इल्जाम

'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (Movies On OTT Based On Shakespeare Plays)

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' भी शेक्सपियर की फेमस लव स्टोरी ‘रोमियो जूलियट’ (Romeo and Juliet) पर आधारित है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर मौजूद है।

ओमकारा (Omkara)

अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय और सैफ अली खान स्टारर ‘ओमकारा’ (Omkara) शेक्सपियर द्वारा लिखित ‘Othello’ पर आधारित है। विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के डायरेक्शन में बनी ‘ओमकारा’ (Omkara) साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं, फिल्म के गाने भी जमकर पॉपुलर हुए थे। फिल्म के सॉन्ग 'बीड़ी जलइले जिगर से पिया' में तो बिपाशा बसु ने आग ही लगा दी थी। यह फिल्म जी5 (Zee5) पर आप देख सकते हैं।

'इश्कजादे' (Ishaqzaade)

बॉलीवुड फिल्म 'इश्कजादे' से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। 'इश्कजादे' भी एवन विलियम शेक्सपियर (Avon William Shakespear) की क्लासिक ‘रोमियो जूलियट’ पर आधारित है और फिल्म को हबीब फैसल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में परिणीति और अर्जुन को लोगों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस में भी फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया था।

'कयामत से कयामत तक' (Movies On OTT Based On Shakespeare Plays)

आमिर खान (Aamir Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) स्टारर ‘कयामत से कयामत तक’ शेक्सपियर की ट्रेजिक लव स्टोरी ‘रोमियो जूलियट’ से प्रेरित है। इस फिल्म ने 90 के दशक में जमकर तारीफें बटोरी थी। आमिर और जूही उस समय अपनी फिल्म की वजह से काफी पॉपुलर हो गए थे। इस रोमांटिक फिल्म का मजा आप OTT प्लेटफॉर्म जी 5 (Zee5) पर ले सकते हैं।

'हैदर' (Movies On OTT Based On Shakespeare Plays)

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की सुपरहिट फिल्म 'हैदर’ (Haider) ने खूब वाह-वाही बटोरी थी। इस फिल्म को डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बनाया था। विशाल की ये 'हैदर’ (Haider) शेक्सपियर के प्ले पर आधारित तीसरी फिल्म थी। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'हैदर’ (Haider) शेक्सपियर के प्ले ‘हेमलेट’ पर बेस्ट है जिसमें तब्बू और श्रद्धा कपूर भी अहम रोल में नजर आई थी। 'हैदर’ (Haider) में शाहिद की एक्टिंग को लोगों ने बहुत सराहा था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.