TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड ‘देवा’ इन 5 कारणों से हुई फ्लॉप, सिनेमाघरों में नहीं जुटा पाई ऑडियंस

Deva Trending on Netflix: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही शाहिद कपूर की 'देवा' सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी। आइए आपको भी उसके पांच कारण बताते हैं जिस वजह से मूवी फ्लॉप हुई।

Deva Trending on Netflix: शाहिद कपूर की 'देवा' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। सिनेमाघरों में ये मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। ऑडियंस ने इसकी कहानी को बहुत बोरिंग करार देकर अपना सिर पकड़ लिया था। अब ये ओटीटी पर रिलीज हुई है, वहीं नेटफ्लिक्स पर ये नंबर वन ट्रेंड भी कर रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर वो कौन-कौन से 5 कारण हैं जो इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं करा पाए। चलिए जानते हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से मूवी फ्लॉप रही। यह भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए किया पोस्ट

रीमेक

शाहिद की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मलयालम मूवी मुंबई पुलिस का रीमेक थी। ऑडियंस को इसकी कहानी में कुछ नयापन नहीं लगा। वहीं इस कहानी भी हिंदी ऑडियंस के सिर से ऊपर गई। हालांकि रिलीज तक मेकर्स ने इसे छुपाकर रखा, लेकिन जैसे ही ये रिलीज हुई वैसे ही ऑडियंस को ये पसंद नहीं आई।

स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट भी कुछ खास नहीं थी। ये पूरी मूवी शाहिद के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं इसके बाद ये मूवी एक बॉलीवुड स्टार फिल्म बनकर रह जाती है। मूवी में शाहिद को कबीर सिंह जैसी वाइब्स भी दी गई है, जो ऑडियंस को पसंद नहीं आई। मूवी में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आईं लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

फिल्म के गाने

मूवी का म्यूजिक भी फीका रहा। फिल्म का एक भी गाना ऐसा नहीं था जो ऑडियंस को मूवी देखने के बाद याद रहे। वहीं मूवी में गाने की कमी भी ऑडियंस को खूब महसूस हुई। हालांकि 'भसड़ मचा' गाने में शाहिद ने शानदार डांस किया है, जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आया।

क्लाइमेक्स

मूवी का क्लाइमेक्स भी ओरिजनल मूवी से बदल दिया गया था, जिस वजह से फिल्म की कहानी और ज्यादा कमजोर हो गई। ऑडियंस को ये थोड़ा अटपटा लगा जो उनको पसंद ही नहीं आया। क्लाइमेक्स फिल्म की जान होती है अगर क्लाइमेक्स ही कमजोर हो जाए तो मूवी अच्छा कमाल नहीं दिखा पाती।

खराब प्रमोशन

शाहिद की इस मूवी के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण फिल्म प्रमोशन ही है। मेकर्स और एक्टर्स ने इस मूवी का अच्छे से प्रचार नहीं किया जिस वजह से ऑडियंस को पता ही नहीं चल पाया कि मूवी कब आई और कब गई। किसी भी फिल्म के लिए प्रमोशन बहुत जरूरी होता है। यह भी पढ़ें: फेमस इंफ्लूएंसर ने मॉल स्टाफ पर फेंकी कॉफी, हैदराबाद शो रूम से वायरल हुआ वीडियो

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.