Netflix Top Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर न्यू ईयर पर बेहतरीन फिल्में कर रही हैं। साल 2024 में काफी अच्छी फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स पर इस वक्त ट्रेंड होने वाली 5 फिल्मों के बारे में। इन फिल्मों और वेब सीरीज से आपका न्यू ईयर काफी खास बन सकता है। ये फिल्में और वेब सीरीज पिछले कई दिनों से भी ट्रेंड कर रही हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। अब इस फिल्म को ओटीटी पर भी फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से तगड़ा कॉम्पटीशन हुआ क्योंकि दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं। लेकिन भूल भुलैया 3 ने सिंघम अगेन को पीछे छोड़ कमाई में तगड़े रिकॉर्ड सेट किए।
Lucky Baskhar
आज नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा तेलुगू फिल्म “लकी बास्कर” ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म एक क्राइम ड्रामा है जिसमें दुलकर सलमान लीड रोल में हैं। फिल्म एक गरीब आदमी की कहानी है, जो अपने परिवार को पालने के लिए पैसे के लिए धोखाधड़ी करता है। फिल्म 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली पर रिलीज हुई थी। इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह दुलकर सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई। यह फिल्म आज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसने 107-111.15 करोड़ की कमाई की।
Amaran
साल 2024 की एक तमिल बायोग्राफिकल एक्शन वार फिल्म “अमरन” है, जिसमें शिवकार्थिकेयन लीड रोल में हैं। यह फिल्म मेजर मुकुंद वरदराजन वरदराजन की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो देश के लिए शहीद हो गए थे। फिल्म में उनकी पत्नी इंदू रेबेका वर्गीज की कहानी है, जो दिल्ली में अशोक चक्र प्राप्त करने जा रही हैं। फिल्म को 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली के मौके पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत बड़ी हिट रही है।
Yo Yo Honey Singh: Famous
यह डॉक्युमेंट्री हनी सिंह की जिंदगी की कहानी बताती है। वह एक साधारण लड़के थे जिनके बड़े सपने थे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने रैप म्यूजिक में नाम कमाया फिर गिरकर वापसी की। हनी सिंह की मुश्किलें और उनकी मेहनत को यह फिल्म दिखाती है। यह डॉक्युमेंट्री नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
Carry-On
Carry-On 2024 की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तारोन एगर्टन, सोफिया कार्सन, डैनियल डेडवाइलर और जैसन बेटमैन लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक TSA अधिकारी की कहानी है, जिसे क्रिसमस ईव पर एक फ्लाइट में नर्व एजेंट लाने के लिए ब्लैकमेल किया जाता है। फिल्म 13 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
यह भी पढे़ें: Bigg Boss 18: किन 5 कंटेस्टेंट के घर से आया कौन? कौन 5 अभी अपनों को तरसे
JIGRA
जिगरा 2024 की एक हिंदी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इस फिल्म में एक लड़की अपने भाई को विदेशी जेल से छुड़ाती है। इस फिल्म को वासान बाला ने डायरेक्ट किया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म ने बनाया है। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुई थी। यह नेटफ्लिक्स पर पांचवे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
यह भी पढे़ें: Bigg Boss 18 के 5 कंटेस्टेंट की किस्मत चौंकाने वाली, करणवीर की शादी पर क्या बोले पंडित?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.