Netflix Top 7 Movies: अगर आप भी ओटीटी पर मूवीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए कुछ ट्रेंडिंग मूवीज लेकर आए हैं। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्में छाई हुई हैं। आप इन फिल्मों को घर पर बैठकर आराम से देख सकते हैं। इनमें सैफ अली खान की मूवी से लेकर साउथ मूवी तक शामिल हैं। एक में तो आपको भरपूर एक्शन और ड्रामा भी देखने को मिलेगा। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: छोटी उम्र में Krushna Abhishek ने मां को खोया, Laughter Chefs में रोते-रोते छलका दर्द
1- Jewel Thief
सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ये मूवी पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। मूवी में सैफ और जयदीप के साथ-साथ निकिता दत्ता भी अहम भूमिका में हैं। मूवी में आपको चोर-पुलिस का सीन देखने को मिलेगा। इसे कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है।
2- Exterritorial
ये एक्शन थ्रिलर मूवी भी ट्रेंड कर रही है। इस मूवी को क्रिश्चियन ज़ुबर्ट ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें ज्यां गौरसौड, लेरा अबोवा, डौग्रे स्कॉट और एनाबेले मंडेंग मुख्य भूमिका में हैं।
3- Mad Square
ये साउथ कॉमेडी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। वहीं मूवी में नरने नितिन, संगीत सोभन, राम नितिन और प्रियंका जावलकर भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे कल्याण शंकर ने डायरेक्ट किया है।
4- Court
राम जगदीश के निर्देशन में बनी ये मूवी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसमें कानूनी ड्रामा मूवी को दिखाया गया है। कास्ट की बात करें तो मूवी में प्रियदर्शी पुलिकोंडा और हर्षवर्धन मुख्य भूमिका में हैं।
5- Bullet Train Explosion
नेटफ्लिक्स पर ये मूवी भी ट्रेंड कर रही है। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। वहीं इसे शिन्जी हिगुची ने डायरेक्ट किया है। इसमें त्सुयोशी कुसानगी और कनाटा होसोदा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
6- Dragon
ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म भी छाई हुई है। इसे अश्वथ मारिमुथु ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें प्रदीप रंगनाथन, अनुपमा परमेश्वरन और कयादु लोहार मुख्य भूमिका में हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.