Netflix पर पिछले 6 महीने से गर्दा उड़ा रही एक वेब सीरीज, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है, Netflix की टॉप-10 लिस्ट में ये सीरीज मजबूती से अपनी धाक जमाए बैठी है. क्या आप पहचाने हम किस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं.

कौनसी है सीरीज?

हम बात कर रहे हैं 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' की. यह 7 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. रिलीज के समय इसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन खास बात यह है कि 6 महीने बाद भी इसकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है. Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में यह अब भी अपनी जगह बनाए हुए है.

---विज्ञापन---

सीरीज की क्या है कहानी?

सीरीज की कहानी एक ऐसे कस्टम्स अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने सिद्धांतों और ईमानदारी के लिए जाना जाता है. हालांकि, कुछ परिस्थितियों के चलते उसे सस्पेंड कर दिया जाता है, लेकिन बाद में एक बड़े मिशन के लिए उसकी वापसी होती है. उसे एक इंटरनेशनल स्मगलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स की कमान सौंपी जाती है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा अधिकारी

दिलचस्प बात यह है कि इस टीम में ऐसे अधिकारियों को शामिल किया जाता है जिन्हें पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने की वजह से सिस्टम से किनारे कर दिया गया था. अब ये सभी मिलकर देशभर में फैले एक बड़े तस्करी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करते हैं.

---विज्ञापन---

सस्पेंस से भरी कहानी

सीरीज का सबसे मजबूत पक्ष इसकी तेज रफ्तार कहानी और सस्पेंस से भरपूर स्क्रीनप्ले है. हर एपिसोड में नए खुलासे होते हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखते हैं. कहानी धीरे-धीरे ऐसे मोड़ लेती है कि दर्शक आखिरी
एपिसोड तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते. खासतौर पर इसका क्लाइमैक्स कई लोगों के लिए पूरी तरह चौंकाने वाला साबित हुआ है.

---विज्ञापन---

इमरान हाशमी का धांसू रोल

सीरीज में इमरान हाशमी ने कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीणा का किरदार निभाया है. उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. वहीं शरद केलकर, नंदीश संधू, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर और जोया अफरोज जैसे कलाकारों ने भी अपने किरदारों के साथ कहानी को मजबूती दी है.

---विज्ञापन---

दर्शकों से मिला भरपूर प्यार

IMDb पर 7.1 की रेटिंग हासिल कर चुकी यह सीरीज उन दर्शकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं. अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है.

---विज्ञापन---