Netflix Series: ये सीरीज 3 महीने पहले रिलीज हुई थी और अब भी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 में ट्रेंडिंग लिस्ट में छै हुई है. IMDb पर इस सीरीज को 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है. ये सीरीज जुलाई में Netflix पर रिलीज हुई थी और अक्टूबर महीने में भी टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं 8 एपिसोड की रोमांटिक-ड्रामा सीरीज 'मुसाफिर कैफे' की, जो सुधा और चंदर नाम के कपल के रिश्तों की एक मॉडर्न कहानी है.
'मुसाफिर कैफे' की कहानी
सीरीज की कहानी में सुधा एक आजाद-ख्याल वाली डिवोर्स लॉयर है और चंदर शांत स्वभाव का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. दोनों की अरेंज्ड मैरिज के लिए हुई एक अजीब सी मुलाकात अचानक एक लिव-इन रिलेशनशिप में बदल जाती है. आगे किसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं और कहानी में तीसरे शख्स यानी प्रीति की एंट्री हो जाती है. धीरे-धीरे प्रीति की चंदर संग नजदीकियां बढ़ने लगती है. अब इस लव ट्रायएंगल में कौन, किसके साथ रहेगा और कौन जाएगा ये तो पूरी कहानी देखने के बाद ही पता चलेगा.
स्टारकास्ट
‘मुसाफिर कैफे’ में चंदर का किरदार विक्रांत मैसी, सुधा का किरदार वेदिका पिंटो और प्रीति का किरदार एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने निभाया है. इसकी कहानी दिव्य प्रकाश दुबे की बेस्ट सेलिंग हिंदी नॉवेल 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित है. इसे रुचिर अरुण ने डायरेक्ट किया है और शरन्या राजगोपाल ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है. सीरीज में आदिल हुसैन, सादिया सिद्दीकी, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया जैसे कलाकारों ने भी काम किया है.