The Traitors Season 2: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' (The Traitors Season 2) में माइंड गेम्स के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की आपसी बातचीत भी दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही है. शो के छठे एपिसोड में मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी के बीच एक बेहद मजेदार और दिलचस्प बॉन्डिंग देखने को मिली. बातचीत के दौरान मल्लिका ने श्वेता की लव लाइफ को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर पास बैठीं रिया चक्रवर्ती भी चौंक गईं और सवाल पूछने लगीं.

श्वेता के लिए खोजेंगी विदेशी लड़का

शो के छठे एपिसोड में बिलियर्ड्स रूम में श्वेता तिवारी और रिया चक्रवर्ती के साथ बैठीं मल्लिका शेरावत ने कहा कि वे श्वेता के लिए एक अच्छा यूरोपियन लड़का ढूंढेंगी, जो उनसे प्यार करे और उनकी कद्र करे. इस पर रिया ने जब इंडियन और यूरोपियन पुरुषों की तुलना पर सवाल किया, तो मल्लिका ने हंसते हुए कहा कि यूरोपियन पुरुष बहुत बेहतर होते हैं.

---विज्ञापन---

गेम और पुरुषों की बातों पर तंज

तीनों हसीनाओं को पुरुषों पर बात करते देख शालिनी पासी ने मजे लेते हुए कहा कि वे लोग गेम पर ध्यान क्यों नहीं लगातीं. इस पर रिया चक्रवर्ती ने कहा कि वे गेम से पूरी तरह पक चुकी हैं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा, जिस पर शालिनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि फिर तो रिया को खुद ही शो छोड़कर चले जाना चाहिए.

पहले एपिसोड में छलका था दर्द

श्वेता तिवारी पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं. शो के पहले एपिसोड में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने पतियों को रंगे हाथों चीट करते हुए पकड़ा था. श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी और दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई थी, लेकिन घरेलू विवादों के कारण दोनों ही शादियां टिक नहीं सकीं.

---विज्ञापन---

कई सेलेब्स हैं शो का हिस्सा

करण जोहर के इस शो में श्वेता, मल्लिका और रिया के अलावा अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, शालिनी पासी, साहिल सलाथिया और रणवीर बरार जैसे कई बड़े सितारे ट्रॉफी और प्राइज मनी जीतने के लिए मुकाबला कर रहे हैं.

छठे एपिसोड में बाहर हुए ये चेहरे

गेम के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो छठे एपिसोड में आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू को एलिमिनेट कर दिया गया, जो ट्रेटर्स की टीम का हिस्सा थे. इससे पहले हरमन सिंघा, रणवीर बरार, अभिषेक मल्हान और पारुल गुलाटी जैसे बड़े कंटेस्टेंट्स भी शो से बाहर हो चुके हैं. फिलहाल मल्लिका और श्वेता की यह बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---