Loveyapa OTT Release: आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। खुशी और जुनैद का ओटीटी डेब्यू तो हो चुका है और अब दोनों जल्द ही फिल्म 'लवयापा' से अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रहे हैं। यह एक रोम-कॉम मूवी है, जो Gen Z की प्रॉब्लम को बड़े लेवल पर दिखाने वाली है। 'लवयापा' की थियेटर रिलीज से पहले ही उसकी ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है, आइए जानते हैं कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Deva Advance Booking: शाहिद कपूर की ‘देवा’ करेगी शानदार ओपनिंग! देखें एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
'लवयापा' की क्या है कहानी
खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म गौरव और बानी की कहानी है, जो शादी से पहले एक-दूसरे से अपना फोन बदल लेते हैं, जिसकी वजह से उनकी कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है। फोन में हर समय बिजी रहने वाली आज की जनरेशन इस फिल्म से जरूर कनेक्ट करने वाली है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म आएगी लवयापा? (Loveyapa OTT Release)
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, थियेटर के बाद 'लवयापा' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है और न ही ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट आया है। मगर उम्मीद है कि फिल्म अप्रैल या मई के शुरुआती हफ्ते में ओटीटी पर दस्तक दे देगी।
कब थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म?
खुशी कपूर और जुनैद खान की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघर में दस्तक देगी। हाल ही में खुशी और जुनैद के साथ आमिर खान भी सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के फिनाले में मूवी का प्रमोशन करते दिखाई दिए थे। खुशी कपूर की पहली 'द आर्चीज' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन जुनैद ने अपने ओटीटी डेब्यू 'महाराज' से हर किसी को इंप्रेस किया था, अब देखना है कि उनका थिएट्रिकल डेब्यू लोगों को कैसा लगता है?
यह भी पढ़ें: Chhava से Loveyapa तक, फरवरी 2025 में थिएटर्स पर रिलीज होंगी ये 9 मूवीज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.